{"_id":"644829a981650a7ca20046a7","slug":"a-close-watch-on-the-expenditure-of-the-candidates-checking-at-the-border-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-2133-2023-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: प्रत्याशियों के खर्च पर पैनी नजर, बाॅर्डर पर चेकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: प्रत्याशियों के खर्च पर पैनी नजर, बाॅर्डर पर चेकिंग
Wed, 26 Apr 2023 12:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Wed, 26 Apr 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत अध्यक्ष एवं सभासद पदों के लिए चार मई को मतदान होना है। चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहा है। वैसे ही प्रत्याशियों की सक्रियता बढ़ रही है। प्रशासन के अफसर प्रत्याशियों के खर्च पर नजर रखे हुए हैं। इसके लिए करीब 55 टीमों का गठन किया गया। टीमें बाहर से आने वाले वाहनों एवं प्रत्याशियों के कार्यालयों और सभाओं, प्रचार प्रसार पर नजर रखे हुए हैं।
नामांकन पत्र भरने के बाद चुनाव में तेजी से बढ़ रहा है। प्रशासन की ओर से सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट, उड़न दस्ता आदि करीब 55 टीमों का गठन कर दिया है। इसके अलावा एसडीएम, सीओ पूरी निगरानी कर रहे हैं। अफसर प्रत्याशियों की गतिविधियों व बाहर से आने जाने वालों पर नजर रखे हुए है। सभी राजनीतिक व निर्दलीय प्रत्याशियों के चुनाव कार्यालय पर गोपनीय तरह से कार्यकर्ताओं की गिनती की जा रही है। वहीं प्रशासन की ओर से जनपद के बार्डर पर भी निगरानी बढ़ा दी गई है।
अन्य राज्यों व जिलों से आने वाले वाहनों की जांच आदि की जाए। ताकि बाहर से कोई वस्तु शहरों में नहीं पहुंचे। वहीं प्रत्याशी भी अपने पक्ष में ज्यादा से ज्यादा वोटरों को रिझाने के लिए चुनाव प्रचार दिनों दिन तेज करने में लगे हुए हैं। यहीं प्रत्याशी बिरादरी के ज्यादा से ज्यादा वोट अपने पक्ष में करने के लिए मतदाताओं की जातियों के नेताओं को आमंत्रित कर रहे हैं। ताकि वह सजातियों के क्षेत्र में जनसंपर्क कर वोट देने की अपील कर रहे है।
विज्ञापन
टीमें गठित की गई : एडीएम
एडीएम प्रशासन विनय कुमार ने बताया कि खर्च की सीमा और मद निर्धारित हैं। इसकी निगरानी भी कराई जा रही है। जो भी गड़बड़ी करेगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी।