फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   A case was filed under the Prostitution Act and all four women were challaned.

Bijnor News: देह व्यापार अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर चारों महिलाओंं का किया चालान

Tue, 30 Sep 2025 01:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
A case was filed under the Prostitution Act and all four women were challaned.
मुजफ्फरनगर। रेलवे रोड के सामने कमल सिनेमा के प्रथम मंजिल पर चलाए जा रहे क्रिस्टल स्पा सेंटर से गिरफ्तार चारों महिलाओं का पुलिस ने वहां वैश्यावृत्ति का धंधा चलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया। संचालक अभी पकड़ से बाहर है। देह व्यापार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। स्पा सेंटर को सील किया गया है।
विज्ञापन


स्पा सेंटर की आढ़ मेंं वैश्यावृत्ति का धंधा चलाने की सूचना पर सीओ सिटी एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा के नेतृत्व में सिविल लाइन थाना पुलिस व मिशन शक्ति केंद्र की टीम ने रविवार देर शाम छापा मारा था। वहां से चार महिलाओं हरियाणा निवासी कोशल्या उर्फ अंजली, शामली के झिंझाना निवासी कोमल, बिजनौर निवासी पायल व शामली के थाना भवन निवासी मंजू को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


थाना पुलिस ने बताया कि इस स्पा सेन्टर का संचालन गली संख्या 10 गांधी कालोनी थाना नई मंडी मुजफ्फरनगर निवासी गौरव झाम करता है। जिस समय टीम ने छापा मारा था उस समय सभी महिलाओं के साथ संचालक मौजूद था। जो दूसरे रास्ते से फरार हो गया था। पुलिस ने बताया कि छापा मारने के दौरान सेंटर में मौजूद महिलाएं व अन्य वैश्यावृत्ति के बारे में बात कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाएं सेंटर से संचालन से संबंधित कोई कागज नही दिखा सकी। महिलाओं से कुछ रुपये भी बरामद हुए है। उनका कहना था कि वह सभी वहां आने वाले ग्राहक को कालगर्ल उपलब्ध कराती थी। जो पैसा मिलता था। उसका हिस्सा संचालक को भी देती थी।

मौके से एक डीवीआर, दो बारकोड, एक गूगल पे बारकोड, एक वायरलैस हैंड सैट, एक मोबाइल व अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई। एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि देह व्यापार एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी महिलाओं का चालान कर दिया गया। संचालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed