फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   A car hits a young man and then another car, injuring five others.

Bijnor News: कार ने युवक फिर दूसरी कार में मारी टक्कर, 5 घायल

Sun, 05 Jul 2026 01:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
A car hits a young man and then another car, injuring five others.
जलालाबाद/नजीबाबाद। मेरठ-पौड़ी मार्ग पर जलालाबाद में शुक्रवार की रात करीब 11 बजे तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक युवक गंभीर घायल हो गया। इसके बाद आरोपी कार चालक ने फ्लाईओवर पर दूसरी कार में टक्कर मारी दी। हादसे में युवक सहित पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

शुक्रवार रात जलालाबाद के मोहल्ला शेख सराय निवासी विशाल (24) पुत्र नजमुद्दीन पंजाब नेशनल बैंक के पास खड़ा था। बिजनौर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी, जिससे विशाल काफी ऊंचा उछलकर हाईवे पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद कार चालक नजीबाबाद के मोहल्ला मकबरा निवासी महेंद्र सिंह ने जलालाबाद फ्लाईओवर पर आ रही दूसरी भी टक्कर मार दी। जबरदस्त टक्कर से दोनों कार के अगले टायर तेज आवाज के साथ फट गए। आवाज सुनकर लोगों की भीड़ घटना स्थल पर जुट गई।
विज्ञापन

नजीबाबाद दिशा से आ रही कार में सवार ग्राम जफरपुर निवासी सलमान, अल्तमश और अस्सान घायल हो गए। गनीमत यह रही की हादसे के बाद दोनों कार के एयरबैग खुल गए। सूचना पर एसआई मो. कय्यूम पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पहुंचे। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समीपुर में भर्ती कराया। ,
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed