{"_id":"66bfd11e3d8c51fe0600f224","slug":"a-candle-march-was-taken-out-in-protest-against-the-brutality-against-a-junior-doctor-bijnor-news-c-27-1-smrt1006-128963-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: जूनियर डॉक्टर से दरिंदगी के विरोध में निकाला कैंडल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: जूनियर डॉक्टर से दरिंदगी के विरोध में निकाला कैंडल मार्च
Sat, 17 Aug 2024 03:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sat, 17 Aug 2024 03:52 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। कोलकाता के लालबाजार स्थित आरजी कर मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में जूनियर डॉक्टर की नौ अगस्त की रात को सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। जिसके विरोध में डॉक्टर जगह-जगह प्रदर्शन कर रहे हैं। शुक्रवार देर शाम बिजनौर मेडिकल अस्पताल में चिकित्सकों ने कैंडल मार्च निकाला।
मेडिकल अस्पताल में कैंडल मार्च निकालकर चिकित्सकों ने मृतका जूनियर डॉक्टर को दिलाने की मांग की। साथ ही जघन्य अपराध करने वाले आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग की। डॉ. ट्विंकल ने कहा कि ड्यूटी के दौरान रात में कोई रेस्ट रूम नहीं बना है। जिस वजह से वह डॉक्टर सेमिनार हॉल में आराम कर रही थी। डॉक्टरों के साथ इससे पहले भी ऐसे कई हादसे हो चुके हैं। सरकार चिकित्सकों की सुरक्षा के लिए कड़ा कदम उठाए। ताकि भविष्य में किसी डॉक्टर के साथ ऐसी दरिंदगी न हो। उधर, आईएमए बिजनौर के आह्वान पर निजी चिकित्सक शनिवार सुबह छह बजे से 24 घंटे हड़ताल पर रहेंगे। आईएमए अध्यक्ष डॉ. योगेंद्र सिंह व सचिव डॉ. आशु आत्रेय ने बताया कि 24 घंटे की हड़ताल के दौरान आईएमए के चिकित्सक केवल इमरजेंसी सेवा देंगे। सरकारी चिकित्सक ही इमरजेंसी सेवा देखेंगे। कैंडल मार्च में डॉ. दिनेश गोस्वामी, डॉ. पूजा, डॉ. अलका, डॉ. अतुल, डॉ. साक्षी, डॉ. अभिषेक, डॉ. मोनम, डॉ. साक्षी, डॉ. दीपक, डॉ. इशिता, डॉ. साल्वी आदि मौजूद रहे।