{"_id":"63d37fc507097c36901d5de1","slug":"a-bus-of-himachal-pradesh-has-overturned-due-to-out-of-control-in-bijnor-and-12-passengers-injured-2023-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor Accident : 80 यात्रियों से भरी बस पलटी, मची चीख-पुकार, मदद के लिए चिल्लाते रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor Accident : 80 यात्रियों से भरी बस पलटी, मची चीख-पुकार, मदद के लिए चिल्लाते रहे लोग
Fri, 27 Jan 2023 02:34 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 27 Jan 2023 02:34 PM IST
सार
Bijnor Accident : 80 यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दौरान बस में चीख-पुकार मच गई और यात्री मदद के लिए चिल्लाते रहे।
विज्ञापन
बिजनौर में अनियंत्रित होकर बस पलटी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बिजनौर शहर में गुरुवार देर रात यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित हो कर पलट गई। इस दौरान बस में चीख-पुकार मच गई और मदद के लिए यात्री चिल्लाते रहे। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी यात्रियों को बस से बाहर निकाला। हादसे में 12 यात्री घायल हो गए।
विज्ञापन
पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती
मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने छह यात्रियों को चांदपुर के अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि छह घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: पुलिस चौकी के पास कत्ल: बचाने के लिए चिल्लाती रही महिला, दनादन चाकू से वार करते रहे बदमाश
विज्ञापन
हिमाचल से बरेली जा रही थी बस
बस हिमाचल प्रदेश के बद्दी से बरेली में कासगंज जा रही थी। बस में करीब 80 यात्री सवार थे। थाना कोतवाली शहर क्षेत्रान्तर्गत चौकी गंज और हीमपुर दीपा के बीच एक फैक्टरी के पास बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। पेड़ से टकराने के बाद बस पलट गई। जिसमें 12 यात्रियों को चोटें आईं हैं। यह हादसा गुरुवार की देर रात करीब तीन बजे हुआ।
यह भी पढ़ें: Meerut News Live: बिजनौर में पलटी यात्रियों से भरी बस, मची चीख-पुकार, लहूलुहान हालत में मिली लाश