फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   जिला जेल पहुंची तेलंगाना पुलिस

जिला जेल पहुंची तेलंगाना पुलिस

Sun, 16 Nov 2014 05:30 AM IST
Bijnor
Bijnor Updated Sun, 16 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। शहर से फरार आतंकियाें के मामले में जांच पड़ताल को आई तेलंगाना पुलिस ने जेल में आतंकियाें के मददगारों से पूछताछ की। मददगारों को आतंकियों के फोटो दिखाए गए और उनके पास से बरामद रुपयों के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

12 सितंबर को बिजनौर के मोहल्ला जाटान में बम बनाते समय हुए विस्फोट के बाद बिजनौर में छिपे छह आतंकी फरार हो गए थे। एक आंतकी महबूब गंभीर रूप से झुलस गया था। महबूब, एजाजुददीन, जाकिर हुसैन जाटान और अमजद, सालिक, असलम मोहल्ला भाटान के मकान में रहते थे। झुलसे महबूब को लेकर अमजद समेत तीन आतंकी गांव उमरी के जंगल में भी छिपे रहे। बिजनैार में विस्फोट से पूर्व फरार आतंकियों ने तेलंगाना के करीमनगर जिले के स्टेट बैंक से 43 लाख रुपये भी लूटे थे। फरार आतंकियोें के फोटो से जब बैंक लूट के आरोपियों का मिलान किया गया तो यह बात साफ हुई कि आतंकियों ने ही बैंक लूटा था। नौ नवंबर को तेलंगाना पुलिस ने बिजनौर आकर आतंकियों के बारे में जानकारी लेने के साथ आतंकियाें के ठिकानों को भी खंगाला था। तेलंगाना पुलिस लूटे गए बैंक के कैशियर को लेकर आतंकियों के रुपयों का मिलान कराने के लिए डीएसपी पीवी राव, इंस्पेक्टर सत्यनारायण, एसआई नरेश के साथ शुक्रवार को बिजनौर पहुंचे। पुलिस टीम ने जेल में आतंकियों के मददगार हुस्ना, उसके भाई नदीम, रईस उसके पुत्र अब्दुल्ला और झालू निवासी फु रकान को आतंकियाें के फोटो दिखाकर पूछताछ की। जेल अधीक्षक एके अवस्थी ने तेलंगाना पुलिस के आतंकियाें के मददगारों से मुलाकात करने की पुष्टि की है।
विज्ञापन


नहीं हुआ रुपयों का मिलान
बैंक कैशियर को लेकर बिजनौर आई तेलंगाना पुलिस को इस बार भी खाली हाथ लौटना पड़ा। आतंकियों के मददगाराें से बरामद आठ लाख की रकम का मिलान नहीं हो सका। शहर कोतवाली के एसएसआई जसपाल सिंह के मुताबिक सीजेएम बिजनौर ने तेलंगाना पुलिस को आतंकियों के मददगाराें से बरामद रुपयों का मिलान कराने को मना कर दिया है। इसकी अनुमति नहीं दी गई। कोर्ट ने पुलिस से साफ कहा कि अपने राज्य की कोर्ट का रुपयों का मिलान कराने के लिए आदेश लाएं तब सील खोलकर सीजेएम की मौजूदगी में रुपयों का मिलान कराया जा सकता है। एसएसआई ने बताया कि फरार आतंकियों ने तेलंगाना में बैंक लूट करने के आलावा मध्यप्रदेश से भी सोना लूटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed