फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   जिला बार एसोसिएशन का चुनाव

जिला बार एसोसिएशन का चुनाव

Mon, 20 Oct 2014 05:32 AM IST
Bijnor
Bijnor Updated Mon, 20 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में संजीव कुमार बबली अध्यक्ष और वरुण राजपूत सचिव चुने गए। चुनाव में 1680 अधिवक्ताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन

प्रतिष्ठा के अध्यक्ष पद हेतु संजीव कुमार बबली ने सीधे मुकाबले में राजेंद्र सेढ़ा को 605 मतों से पराजित किया। संजीव को 1139 व राजेंद्र को 534 मत मिले। संजीव चौथी बार जिला बार अध्यक्ष बने हैं। वहीं सचिव पद हेतु वरुण राजपूत ने त्रिकोणीय संघर्ष में निकटतम प्रतिद्वंद्वी अजित पंवार को 40 मतों से पराजित किया। वरुण को 750, अजित पंवार को 710 तथा नरेश चौधरी को 209 मत मिले। चुनाव जीतने पर संजीव कुमार बबली के समर्थकों ने जजी परिसर में जमकर आतिशबाजी की। मुख्य चुनाव अधिकारी मुनीश राणा ने बताया कि वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद हेतु अजित चौधरी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए अमित राठी, संयुक्त सचिव प्रशासनिक पद के लिए विनोद तोमर, संयुक्त सचिव पुस्तकालय के लिए विक्रम सिंह, संयुक्त सचिव सांस्कृतिक पद के लिए शबनम, कोषाध्यक्ष के लिए दिलशाद अहमद, सदस्य गवर्निंग कौंसिल सीनियर के छह पदों के लिए कुशलपाल सिंह, हिमांशु गहलौत, अनवार हुसैन, नवदीप कुमार, भावुक खन्ना व कृष्ण कुमार अग्रवाल, तथा गवर्निंग कौंसिल जूनियर पद के लिए अमित भटनागर, आशीष कौशिक, संदीप कुमार, सलीम जावेद, अतुल विक्रम सिंह, अतुल कुमार गुप्ता को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed