फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   स्टेशन पर खड़ी रही आर्मी स्पेशल ट्रेन

स्टेशन पर खड़ी रही आर्मी स्पेशल ट्रेन

Sun, 31 Aug 2014 05:30 AM IST
Bijnor
Bijnor Updated Sun, 31 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद। डबल फाटक रेलवे क्रॉसिंग तकनीकी रूप से खराब होने से नॉनस्टॉप हल्द्वानी आर्मी स्पेशल ट्रेन का संचालन प्रभावित रहा। करीब 45 मिनट तक डबल फाटक बंद रहने से दो राष्ट्रीय राजमार्गों पर जाम लगा। एक बार तो स्थिति ऐसी बनी कि क्रॉसिंग के दोनों बैरियर बंद थे, लेकिन रेल ट्रेक पर कई कारें और छोटे-बड़े वाहन फंसे थे।
विज्ञापन

शनिवार दुपहर गढ़वाल एक्सप्रेस ट्रेन को पास करने के लिए 1:40 बजे डबल फाटक रेलवे क्रॉसिंग 483ए को बंद किया गया। 1:45 बजे गढ़वाल एक्सप्रेस और 1:50 बजे रनथ्रू मालगाड़ी पास होने के बाद अचानक क्रॉसिंग में तकनीकी खराबी आ गई। गेटमैन गुलजार खान के प्रयास करने पर पीएनबी छोर का बैरियर उठ गया, जबकि कोतवाली छोर का बैरियर नहीं उठ सका। जिससे कोतवाली दिशा में जाने वाले वाहन रेल ट्रेक पर आगे बढ़ गए। काफी कोशिश के बाद भी बैरियर न उठने पर गेटमैन ने मजबूरन पीएनबी छोर का भी बैरियर गिराकर रेलवे स्टेशन को सूचित किया।
विज्ञापन

उधर, सहारनपुर दिशा से नॉनस्टॉप हल्द्वानी आर्मी स्पेशल ट्रेन को क्रॉसिंग से गुजरना था। दूर से ट्रेन आती देखकर राहगीरों में अफरातफरी मच गई। लोग कारों से निकलकर भागने लगे। सजगता के चलते ट्रेन को लाइन क्लीयर नहीं दिया गया। जिससे आर्मी स्पेशल ट्रेन करीब पांच मिनट तक स्टेशन पर खड़ी रही। गेटमैन की सूचना पर पहुंचे ईएसएम गणेश कुमार सिंह ने इलेक्ट्रिक बैरियर में आई खराबी दूर की। रनथ्रू मालगाड़ी गुजारने के बाद 2:20 बजे क्रॉसिंग सड़क यातायात के लिए खोला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed