{"_id":"48-75952","slug":"Bijnor-75952-48","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप पर दिनदहाडे़ लूटपाट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल पंप पर दिनदहाडे़ लूटपाट
Bijnor
Updated Sun, 31 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नांगलसोती/नजीबाबाद। पाराशर किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पंप पर बाइक सवार सशस्त्र बदमाशों ने दिनदहाड़े लूटपाट कर डाली। बदमाश सेल्समैन को गनप्वाइंट को लेकर 14 हजार रुपये लूट ले गए। सूचना पर सीओ और नांगल पुलिस ने क्षेत्र में कांबिंग की, लेकिन बदमाश हाथ नहीं लग पाए।
नांगल-चंदक मार्ग पर बाइक सवार दो बदमाश शनिवार सुबह लगभग 9:15 बजे पाराशर किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पंप पर पेट्रोल लेने के बहाने पहुंचे। बदमाशों ने सेल्समैन सचिन पर तमंचा तान दिया और उससे 14736 रुपये की नकदी लूट ली। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश नांगल की ओर भागे। सेल्समैन सचिन के शोर मचाने पर पेट्रोल पंप पर मौजूद प्रबंधक सुभाष सिंह एवं एक अन्य सेल्समैन सुरेशपाल ने साहस का परिचय देते हुए बाइक से बदमाशों का पीछा किया। लगभग 4-5 किलोमीटर के बाद बदमाश मंडावली क्षेत्र के गांव रामनगर के आसपास नदारद हो गए। सूचना मिलने पर एएसपी सिटी कल्पना सक्सेना, सीओ सुभाषचंद गंगवार मौके पर पहुंचे। सीओ एवं नांगल थानाध्यक्ष अफसर अब्बास जैदी ने पुलिस बल के साथ क्षेत्र में कांबिंग की। कई जगह बदमाश देखे जाने तथा एक ग्रामीण पर तमंचा तानने की सूचना मिली, लेकिन बदमाश हत्थे नहीं चढ़े। पेट्रोल पंप मैनेजर सुभाष सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध लूट का मामला दर्ज किया है।
एमएलसी के पंप पर हुई लूट
बदमाशों ने जिस पेट्रोल पंप पर लूट की घटना को अंजाम दिया वह बसपा एमएलसी सुबोध पाराशर और उनके भाई कांग्रेस नेता सुधीर पाराशर का है। पेट्रोल पंप स्वामी सुधीर पाराशर एवं सुबोध पाराशर ने सीओ से घटना के खुलासे की मांग की है।
विज्ञापन
रामनगर जंगल में मिली बाइक
मंडावली। बदमाशों की तलाश में कांबिंग कर रही मंडावली पुलिस को रामनगर जंगल क्षेत्र में हरे रंग की लावारिस कावासाकी बाइक यूपी 20जे 1432 मिली है। पुलिस ने बाइक को अपने कब्जे में ले लिया। उधर, लूट में प्रयुक्त की गई बाइक काले रंग की स्पलेंडर बताई जा रही है।