फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   अवैध खनन को लेकर सपा नेता भिड़े

अवैध खनन को लेकर सपा नेता भिड़े

Mon, 18 Aug 2014 05:30 AM IST
Bijnor
Bijnor Updated Mon, 18 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। शुकरो नदी पर खनन को लेकर माफिया में खूनी जंग छिड़ गई। माफिया के एक पक्ष ने खनन करने गई दूसरी टीम पर रॉड, सरिया से हमला कर दिया और तमंचाें से कई फायर किए। इस हमले में मंडावर के भट्ठा स्वामी व सपा नेता मो. जावेद घायल हो गया।
विज्ञापन

जिले में खनन पर रोक लगी हुई है, इसके बाद भी जमकर अवैध खनन हो रहा है। सत्तापक्ष के नेता तक खनन कराने में लगे हुए हैं। रविवार की शाम करीब पांच बजे नगर पंचायत मंडावर के चेयरमैन मो. आसिफ उर्फ शान के भाई जावेद भट्टे वाले, अरुण कबाड़ी, चीनू समेत चार पांच लोग नजीबाबाद-कोटद्वार मार्ग स्थित शुकरो नदी के अंदर खनन कराने के लिए गए थे। जावेद पक्ष का दावा था कि उनके पास खनन के पट्टे हैं। इस बात का पता जब सपा नेता व नजीबाबाद के ब्लॉक प्रमुख अबरार आलम, उनके साथी धमेंद्र कुमार यादव आदि को पता चला तो वे इस बात पर बिगड़ गए। अबरार पक्ष ने दूसरे पक्ष को खनन नहीं करने की नसीहत दी। दोनों पक्षों ने बातचीत के जरिये समस्या का समाधान करने की बात कही। बड़िया के पास एक रेस्टोरेंट पर जावेद पक्ष ने अबरार पक्ष को बुला लिया। चार-पांच गाड़ियों में भरकर ये लोग रेस्टोरेंट के पास पहुंचे। गाड़ियों से रॉड, डंडे व सरिये निकालकर जावेद पक्ष से भिड़ गए। जावेद अहमद को रॉड से हमला कर लहूलुहान कर दिया तथा धमकी दी कि कोई भी खनन करने पहुंचा तो उसका बुरा हाल होगा। हमला होते ही रेस्टोरेंट के पास भगदड़ मच गई। हमलावर तमंचों से फायर करते हुए गाड़ियों में सवार होेकर भाग निकले। जावेद अहमद को जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है, जबकि उनके अन्य साथी भाग निकले। जावेद पर हमले की सूचना पर बिजनौर विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी रुचिवीरा समेत तमाम सपा नेता जिला अस्पताल पहुंचे तथा जावेद का हाल चाल जाना।
विज्ञापन


आखिर किसने जारी किये खनन के पट्टे
जिले में खनन पर रोक लगी हुई है। इसके बाद भी अवैध खनन हो रहा है। खनन पर रोक के बाद खनन के लिए पट्टे प्रशासन कैसे दे रहा है। यह किसी की समझ में नहीं आ रहा है। रविवार को हुई जंग के पीछे भी पट्टाें का खेल बताया जा रहा है। सपा नेता मोहम्मद जावेद का दावा है कि उनके नाम पट्टे है, जिन पर वे खनन करने गये थे। दूसरे पक्ष ं के पास कुछ नहीं है। एडीएम विनोद चौधरी ने इस बात से इनकार किया है कि किसी को खनन के पट्टे किये गये है। उन्होंने कहा कि कोई पट्टा किसी को भी नहीं दिया गया। खनन पर रोक लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खनन से नहीं कोई वास्ता
ब्लॉक प्रमुख अबरार आलम का कहना है कि खनन को लेकर कोई विवाद नहीं हुआ। उनकी गाड़ी कोटद्वार की ओर से आ रही थी। नजीबाबाद की ओर से मोहम्मद जावेद अपने साथियों के साथ जा रहे थे। पुलिस चेकपोस्ट के पास दोनों की कारों में भिड़ंत हो गई। जिसमें दोनों पक्षों में विवाद हुआ और मारपीट शुरू हो गई। जावेद की कार में सवार व्यक्तियों ने उन पर गोली चलाई। अबरार ने बताया कि उनके खनन करने की बात गलत है। उनका खनन से कोई वास्ता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed