फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   शिक्षक की बेटी जिला टॉपर

शिक्षक की बेटी जिला टॉपर

Sat, 31 May 2014 05:33 AM IST
Bijnor
Bijnor Updated Sat, 31 May 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। यूपी बोर्ड हाईस्कूल का रिजल्ट 86.71 प्रतिशत रहा। 52 हजार 659 में से 45 हजार 665 विद्यार्थी उत्तीर्ण रहे। परीक्षा में लड़कियों का दबदबा कायम रहा। जिले में जहां 92.62 प्रतिशत लड़कियां पास हो गई हैं तो वहीं लड़के केवल 80.69 प्रतिशत ही उत्तीर्ण रहे। नहटौर के बलराम कुंवर एसवीएन इंटर कालेज की छात्रा शिवानी सिसौदिया ने सर्वाधिक 93.17 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉप किया है।
विज्ञापन

केपीएस में दीक्षा बनी टॉपर
केपीएस कन्या इंटर कालेज बिजनौर का परीक्षाफल 96 प्रतिशत रहा। साइंस ग्रुप की छात्रा दीक्षा पुत्री सूरज सिंह ने 88.3 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कालेज टॉप किया है। गौरी अग्रवाल को 87 प्रतिशत, दीक्षा सुंदरियाल को 85.5 प्रतिशत, रिया चौधरी को 85.3 प्रतिशत, आफरीन को 84.8 प्रतिशत, शबाना परवीन को 84.6 प्रतिशत, फरहीन रफीक ने 84.6 प्रतिशत अंक मिले हैं।
विज्ञापन

किसान इंटर कालेज मंडावली का परिणाम 90 प्रतिशत रहा। साइंस ग्रुप से 81 प्रतिशत अंकों के साथ सनुज कुमार कालेज टॉपर रहे। मो. असजद को 77.5 प्रतिशत, अलका चौहान को 77.17 प्रतिशत अंक मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरजेपी इंटर कालेज बिजनौर का परीक्षाफल 90.40 प्रतिशत रहा। सांइस ग्रुप के छात्र आशीष कुमार ने 85 प्रतिशत अंक पाकर कालेज टॉप किया। धर्मेंद्र सिंह को 81 प्रतिशत, देवास को 80, निर्भय कुमार को 80, कामेंद्र सैनी को 79.66, यश कुमार को 79.66 प्रतिशत अंक मिले हैं।
डीएवी इंटर कालेज बिजनौर का रिजल्ट 95 प्रतिशत रहा। 86.7 प्रतिशत अंकों के साथ सचिन कुमार कालेज टॉपर रहे। अक्षत वर्मा को 83, गौरव कुमार को 81 प्रतिशत अंक मिले। प्रेमा सत्यवीरा कन्या इंटर कालेज मंडावर का नतीजा शतप्रतिशत रहा। कैसर जहां को 80.16, सानिया शाहिद को 78.5, आफरीन खानम को 78.1 प्रतिशत अंक मिले हैं।
जीजीआईसी में साइंस ग्रुप से 88.3 प्रतिशत अंक प्राप्त कर रीपाक्षी कालेज टॉपर बनी। मोहिनी राजपूत को 87.8 प्रतिशत, कीर्ति राजपूत को 86, इकरा हुसैन को 85.3, मोनिका रानी को 84.16, आरती को 83.33, फारिया को 82 प्रतिशत अंक मिले।
जीआईसी में गौरव मोहन सिंह ने 87.83 प्रतिशत अंकों के साथ कालेज टॉप किया है। द्वितीय स्थान पर 83.5 प्रतिशत अंकों के साथ पवित्र कुमार व तृतीय स्थान पर 81.2 प्रतिशत अंकों के साथ कामेंद्र सिंह रहे। कालेज का रिजल्ट 90 प्रतिशत रहा है। बीआईसी बिजनौर का नतीजा 66 प्रतिशत रहा। शमशाद अहमद 78.5, अब्दुल्ला 73.3 प्रतिशत व मो. गुफरान अहमद 71.7 प्रतिशत अंक पाकर कालेज में क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे।
संत पाल्स हाईस्कूल मंडावर का नतीजा शतप्रतिशत रहा। स्कूल में सभी बच्चे प्रथम श्रेणी के साथ उत्तीर्ण हुए हैं। प्रदीप कुमार ने 89.5 प्रतिशत पाकर स्कूल टॉप किया है। कालेज में एनी इरशाद व अरशी ने 88.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान, नेहा वर्मा ने 88.66 प्रतिशत अंक पाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया है। नारायण दास सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज किरतपुर की छात्रा मरियम विकरा को 84 प्रतिशत अंक मिले हैं।
संसार सिंह सरस्वती विद्या मंदिर किरतपुर परीक्षाफल शतप्रतिशत रहा। सैनिक वर्मा ने 85.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर किरतपुर को टॉप किया। एकता रानी को 84.5 पव्रतिशत, शानू रानी को 84.33 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।
...............................
आईएएस बनना चाहती है शिवानी
जिला टॉपर शिवानी के पिता शैलेंद्र कुमार बलराम कुंवर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज नहटौर में शिक्षक हैं। शिवानी मूलरूप से पुराना धामपुर की रहने वाली है, लेकिन वर्तमान में अपने परिवार के साथ नहटौर के मोहल्ला सरायजोखा में रहती हैं। शिवानी सिसौदिया विज्ञान वर्ग की छात्रा है और आईएएस बनना चाहती है। शिवानी का कहना है कि वह प्रशासनिक अफसर बनकर जनता की सेवा करेगी। शिवानी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता के साथ साथ गुरुजनों को दिया है।

जिले के मेधावी
शिवानी सिसौदिया बलराम कुंवरएसवीएम कालेज नहटौर 93.17
सिद्धार्थ बलराम कुंवर एसवीए नहटौर 91.83
विवेक कुमार कुसुम देवी एसवीएम बल्लाशेरपुर 91
सुदम कुमार कुसुम देवी एसवीएम बल्लाशेरपुर 90.5
आयुषि वर्मा बलरामकुंवर एसवीएम नहटौर 90.5
वेदना बलरामकुंवर एसवीएम नहटौर 90.5
जतिन बलरामकुंवर एसवीएम 90.3
प्रदीप कुमार संत पॉल्स मंडावर 89.5
अनुप्रिया एसवीएम बल्लाशेरपुर 89.3
सार्थक जैन विद्या मंदिर धामपुर 89.5
गगनकुमार एसवीएम बल्लाशेरपुर 88.5
शंतनु चौहान एसवीएम बल्लाशेरपुर 88
दीक्षा केपीएस बिजनौर 88.3
रीपाक्षी जीजीआईसी बिजनौर 88.3
..............................

प्राची को मिले 78 प्रतिशत अंक
बरूकी। शादीपुर के सरस्वती उमा. विद्यालय की छात्रा प्राची को 78 प्रतिशत अंक मिले हैं। ग्रामीणों के अनुसार जिस दिन हाईस्कूल की परीक्षा शुरू हुई, उसी दिन प्राची के पिता का निधन हो गया था। गमगीन माहौल में भी प्राची ने हिम्मत नहीं हारी और अच्छे अंक प्राप्त किए हैं।

हिंदी इंग्लिश, साइंस में रहा कम स्कोर
बिजनौर। हिंदी, इंग्लिश व साइंस में स्कोर कम रहा। इन विषयों में छात्र छात्राओं को कम अंक मिले हैं, हालांकि गणित, में स्कोर अच्छा रहा।


प्रशासनिक अफसर बनकर करेंगे देश सेवा
बिजनौर। स्कूलों में पढ़ रहे ज्यादातर बच्चों ने अपना लक्ष्य निर्धारित कर लिया है। लक्ष्य को साधने के लिए विद्यार्थी अध्ययन में लगे हुए हैं। हाईस्कूल की परीक्षा पास करने के बाद अब अपने लक्ष्य की ओर बढ़ रहे हैं। कोई छात्र डॉक्टर बनना चाहता है, कोई इंजीनियर तो कोई प्रशासनिक अफसर। केपीएस की छात्रा सिमरन का कहना है कि उसका सपना डॉक्टर बनने का है। दीवा अग्रवाल प्रशासनिक अफसर बनना चाहती है तो वहीं जीआईसी के गौरव साइंटिस्ट बनकर रिसर्च के क्षेत्र में कार्य करना चाहते हैं।
..................................
जयवर्धन व प्रियांशु को मिले 88.6 प्रतिशत अंक
नूरपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा घोषित हाईस्कूल परीक्षा मे सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। प्रधानाचार्य परवेंद्र कुमार के अनुसार परीक्षा मे कुल 105 बच्चों ने भाग लिया। जिसमें सभी ने प्रथम श्रेणी से परीक्षा उत्तीर्ण की। विद्यालय में जयवर्धन व प्रियांशु चांदीवाल ने संयुक्त रुप से 88.6 प्रतिशत अंक पाकर प्रथम, श्रीकांत ने 87.3 प्रतिशत अंक पाकर द्वितीय व तनु ने 83.3 प्रतिशत अंक पाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया है। इसके अलावा न्यादरी देवी कन्या इंटर कॉलेज का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। शालिनी चौहान 85 प्रतिशत अंक पाकर प्रथम, रूबी रानी व गारिमा 83 प्रतिशत अंक पाकर संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पर रहीं। प्रधानाचार्य अमिता सिंह ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। राजकीय आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय का परीक्षा परिणाम 85 प्रतिशत रहा। कार्यवाहक प्रधानाचार्य संदीप सिंह के मुताबिक अनामिका 83.67 प्रतिशत अंक पाकर प्रथम, अनु 81.33 प्रतिशत अंक पाकर द्वितीय व निधि 80 प्रतिशत अंक पाकर तृतीय स्थान पर रहीं।

हिमांशु चौहान बना चांदपुर का टॉपर
चांदपुर। हाईस्कूल यूपी बोर्ड में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के हिमांशु चौहान ने 88 प्रतिशत अंक पाकर कॉलेज में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसी विद्यालय के युगांग राणा ने 87.6, वैभव राजपूत 87.3, विवेक कुमार ने 86.8, कपिल भटनागर 86.2, रवि केशव 86, मुदित कुमार 86, श्रवण कुमार 85.8, सागर कश्यप 85, नितिन कुमार 84.3, अमन शर्मा ने 81.16 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।

लोकप्रिय इंटर कॉलेज केलनपुर में मनीत कुमार 88, गौरव कुमार 86.5, विकांशु कुमार 85.66, दीपक कुमार 85, हिमानी देवल 84.33 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। किसान इंटर कॉलेज केलनपुर में हेमेंद्र 87.16, दीपांशु 86.9, पूजा 84.5 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। शकुंतला कंया इंटर कॉलेज में हिमानी 76.5, दामिनी 72.5, दीपिका 71.6, काजल ने 70.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। गांव पिलाना निवासी रितु अग्रवाल ने 81 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। एचआईसी चांदपुर के मनीष ने 87.67 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed