{"_id":"48-72543","slug":"Bijnor-72543-48","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन बाद मिला रोहित का शव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन बाद मिला रोहित का शव
Bijnor
Updated Fri, 30 May 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडावर। तीन दिन पूर्व गंगा में डूबे रोहित का शव बृहस्पतिवार को घटनास्थल से तीन किलोमीटर दूर गंगा किनारे तैरता मिला। किशोर गंगा में पानी पीते समय पैर फिसल जाने पर डूब गया था।
गांव राजारामपुर निवासी धर्म सिंह का पुत्र रोहित (12) मंगलवार को अपने भाई के साथ पशुओं का चारा लेने के लिए गंगा पार गया था। प्यास लगने पर वह गंगा किनारे पानी पी रहा था। अचानक पैर फिसलने पर वह गंगा में समा गया। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने उसे गंगा में ढूंढने का काफी प्रयास किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। ग्रामीणों और पुलिस ने तैराकों के साथ बुधवार को भी पूरे दिन रोहित की गंगा में तलाश की। बृहस्पतिवार को ग्रामीण सुबह पांच बजे ही रोहित की तलाश के लिए निकल पडे़। करीब साढ़े सात बजे घटनास्थल से करीब तीन किलोमीटर दूर गांव गीदड़पुरा के पास रोहित का शव गंगा किनारे तैरता मिला। शव फूलने के कारण पानी के ऊपर आ गया था। शव मिलने का पता चलते ही रोहित के परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने बिना किसी पुलिस कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।