{"_id":"48-70403","slug":"Bijnor-70403-48","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार शावकों के साथ देखी गई बाघिन! ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार शावकों के साथ देखी गई बाघिन!
Bijnor
Updated Mon, 21 Apr 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालागढ़। कालागढ़ की सीमा से होकर निकल रहे नाले के अंदर एक बाघिन चार शावकों के साथ दिखने की सूचना पर वन विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मचा है। वहीं डीएफओ विजय सिंह का कहना है कि अधिकारियों को गश्त करने के लिए कहा गया है।
कालागढ़ की सीमा से होकर एक नाला मीरापुर व बनियोवाला के खेताें में जाता है, जिसमें बरसात व निकासी का पानी जाता है। यह नाला लगभग एक से डेढ़ किमी लंबा है। इन दिनाें खेतों में गेहूं की कटाई का काम चल रहा है। विदित हो कि एक सप्ताह पूर्व गन्ने के खेत में चार शावक होने का शोर मचा था। जिन्हें कार्बेट के अधिकारियाें ने कब्जे में ले लिया था। इनमें एक नर था और तीन मादा शावक थे। बाद में इन बच्चों को इसी इलाके में यह कह कर छोड़ दिया गया था कि यह जंगल कैट के बच्चे हैं। कुछ ही समय में यह बच्चे वहां से गायब हो गए। दलजीत सिंह, जगजीत सिंह आदि का कहना है कि यहां एक बाघिन काफी समय से आती रही है। वह उनके जर्मन शेफर्ड कुत्ते तक को खा गई थी, हो सकता है यह बच्चे उसी के हों। बिजनौर के डीएफओ विजय सिंह से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि क्षेत्र नगीना रेंज में आता है। वह सारे मामले को दिखवा रहे हैं, लोगों को डरने की जरूरत नहीं है।