{"_id":"48-70365","slug":"Bijnor-70365-48","type":"story","status":"publish","title_hn":"शंटिंग ट्रेन का चालक सस्पेंड ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शंटिंग ट्रेन का चालक सस्पेंड
Bijnor
Updated Sun, 20 Apr 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद। मोटर प्वाइंट क्षतिग्रस्त कर गलत रूट से शंटिंग ट्रेन के गुजर जाने की घटना में शंटिंग ट्रेन के चालक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।
शुक्रवार की देर शाम डबल फाटक और माल गोदाम के बीच गंभीर हादसा टल गया था। दरअसल शंटिंग ट्रेन के गलत रूट पर निकल जाने पर हादसे की संभावना भांपते हुए कोटद्वार पैसेंजर ट्रेन के चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक लिया था, जबकि शंटिंग ट्रेन मोटर प्वाइंट नंबर 60 को ट्रेल-थ्रू (क्षतिग्रस्त) करती हुई गलत रूट पर आगे बढ़कर वाशिंग लाइन में न जाकर लाइन नंबर-5 में जा घुसी थी। एसएस अजीत सिंह ने घटना की जानकारी रेलवे के उच्चाधिकारियों को दी थी। प्रथम द्रष्टया घटना के लिए शंटिंग ट्रेन के चालक जगत सिंह को जिम्मेदार मानते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। उधर, मोटर प्वाइंट क्षतिग्रस्त होने के बाद दून एक्सप्रेस व मसूरी एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन घंटों प्रभावित होने से यात्रियों को परेशानी झेलना पड़ी।