{"_id":"48-69736","slug":"Bijnor-69736-48","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्राइम ब्रांच की टीम पर केस दर्ज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्राइम ब्रांच की टीम पर केस दर्ज
Bijnor
Updated Mon, 31 Mar 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। लकड़ी के एक ठेकेदार ने कोर्ट के आदेश पर क्राइम ब्रांच की टीम के खिलाफ लूटपाट, परिजनों से मारपीट और महिलाओं से छेड़खानी करने की शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई।
बिजनौर के मोहल्ला चाहशीरी निवासी लकड़ी के ठेके दार फरीद अहमद के मुताबिक क्राइम ब्रांच में तैनात पुलिस कर्मी अवैध वसूली के लिए उसे परेशान कर रहे थे। उसने पुलिसकर्मियों को पैसा नहीं दिया। 13 नवंबर 2013 को क्राइम ब्रांच में तैनात मनीष बालियान , महेश कुमार , विशाल सैनी व कुलदीप अत्री उसके मकान में घुस आए और उससे दस हजार मांगे। रुपये न देने पर उसे पीटने लगे। पुत्री शबनम ,पत्नी गुलनाज बचाने आई तो उन्हें भी पीटा, महिलाओं से छेड़खानी की और सोने के जेवर लूटने के बाद फरीद की जेब से 23 हजार पांच सौ रुपये निकाल कर ले गए। वह थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने गया तो पुलिस ने रिपेार्ट दर्ज नहीं की। बाद में उसने कोर्ट का सहारा लिया। कोर्ट के आदेश पर आरोपी पुलिस वालों के खिलाफ शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। शहर कोतवाल राकेश पालीवाल के मुताबिक क्राइम ब्रांच की टीम ने फरीद अहमद के खिलाफ टीम पर हमला करने की पहले ही रिपोर्ट दर्ज करा रखी हैं।