{"_id":"48-69733","slug":"Bijnor-69733-48","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन माह से नहीं मिला राशन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन माह से नहीं मिला राशन
Bijnor
Updated Mon, 31 Mar 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ागूवाला/नजीबाबाद। जसपुर ग्राम पंचायत के ग्राम रामपुर चाट्ठा में तीन माह बाद ग्रामीणों को मिट्टी के तेल के दर्शन हुए। इससे ग्रामीणों में रोष है। कार्डधारक सुभाष, अनिल, राम लाल, कलवा, सत्यपाल, नरेश, चंद्रप्रकाश, ननवा, सोमदत्त आदि ने कहा तीन माह का राशन कहां गया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में राशन वितरित न होने के संबंध में सक्षम अधिकारियों को कई बार अवगत कराया। तीन माह बाद ग्रामीणों को मिट्टी का तेल बांटा। ग्रामीणों ने कहा गांव की राशन डीलर जमना देवी पत्नी भगीरथ सिंह ने अगर राशन का उठान किया तो ग्रामीणों के बीच वितरित क्यों नहीं किया और फिर भी पूर्ति विभाग मौन है। गत सप्ताह ही राशन डीलर का कोटा निरस्त करके अन्य डीलर अशोक कुमार से संबद्ध किया है। तब ग्रामीणों को तीन माह बाद मिट्टी का तेल मिला है।
उधर, पूर्ति निरीक्षक सुनील भटनागर ने बताया तत्काल राशन डीलर का कोटा निरस्त कर अन्य डीलर से दुकान संबद्ध की। राशन डीलर गांव में नहीं है। वापस आने पर उसके विरुद्ध कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
उधर, पूर्ति निरीक्षक सुनील भटनागर ने बताया तत्काल राशन डीलर का कोटा निरस्त कर अन्य डीलर से दुकान संबद्ध की। राशन डीलर गांव में नहीं है। वापस आने पर उसके विरुद्ध कार्रवाई होगी।
विज्ञापन