{"_id":"48-69709","slug":"Bijnor-69709-48","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पर फायरिंग कर भागा कार चालक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस पर फायरिंग कर भागा कार चालक
Bijnor
Updated Sun, 30 Mar 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडावर। चेकिंग के दौरान कार को रुकने का इशारा करने पर चालक कार छोड़ पुलिस पर फायरिंग करता हुआ फरार हो गया। कार से पुलिस को हरियाणा मार्का तीन पेटी शराब बरामद हुई है। आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
शुक्रवार की सुबह चंदक चौकी इंचार्ज पुलिस बल के साथ गश्त पर थे। उन्हें सूचना मिली कि गांव पदमपुर की ओर से कार में शराब लाई जा रही है। पुलिस ने गांव के पास ही सामने से आ रही कार को रुकने का इशारा किया। आरोपी चालक ने कार की स्पीड धीमी कर पुलिस पर तमंचे पर से फायर झोंक दिया और कार लेकर फरार हो गया। गश्ती पुलिस द्वारा पीछा करने पर आरोपी जंगल में कार छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने कांबिंग भी की, लेकिन आरोपी हाथ नहीं लगा। पुलिस कार को थाने ले आई है। चौकी इंचार्ज जगपाल सिंह गिरि ने पुलिस पर फायरिंग करने व अवैध शराब के आरोप में कार चालक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकरण कर लिया है। उधर थानाध्यक्ष अमरनाथ वर्मा ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।