फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   कार ने महिला को कुचला, मौत

कार ने महिला को कुचला, मौत

Sun, 30 Mar 2014 05:32 AM IST
Bijnor
Bijnor Updated Sun, 30 Mar 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। झालू मार्ग पर गांव खारी के पास कार की चपेट में आने से साइकिल सवार महिला की मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने आरोपी चालक के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाना हल्दौर क्षेत्र के गांव खारी निवासी गुड्डू (40) पत्नी बीना (35) के साथ शुक्रवार की दुपहर साइकिल से गन्ना छीलने खेत पर जा रहा था। गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर साइकिल पीछे से आ रही कार की चपेट में आ गई और दोनों दूर जा गिरे। हादसे में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को बिजनौर लाया गया। यहां से उसे उन्हें मेरठ रेफर कर दिया। रात में मेरठ ले जाते समय बीना की मौत हो गई, जबकि गुड्डू का गंभीर हालत में मेरठ में उपचार चल रहा है। ग्रामीणों ने मामले की पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन


एसपी से मिले ग्रामीण
खारी के ग्रामीण छोटे सिंह, विजय, पिंकू, तेजपाल, सीताराम, मानसिंह, गज्जू, विक्रम सिंह, मुकेश, धर्मवीर, राहुल, नेपाल सिंह ने एसपी को दिए ज्ञापन में पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। ज्ञापन में कहा कि पुलिस को दी तहरीर में कार का नंबर दिया गया था। गुड्डू की साइकिल में टक्कर मारने वाले आरोपी कार चालक के बारे में पुलिस को पता चला गया, लेकिन उसे बचाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने आरोपी चालक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed