फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   प्रधान के खिलाफ प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग

प्रधान के खिलाफ प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग

Sat, 22 Mar 2014 05:31 AM IST
Bijnor
Bijnor Updated Sat, 22 Mar 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
अफजलगढ़। गांव अनवरपुर चंडिका के ग्रामीणों ने गांव में विकास कार्य ठप होने और पानी की निकासी को बंद करने से नाराज होकर ग्राम प्रधान और विकास विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रधान से इस्तीफा मांगा। चेताया कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन होगा।
विज्ञापन

गांव के ग्रामीण अखिलेश, रामनाथ सिंह, आकिल , चरन सिंह, ऋषिपाल सिंह आदि के नेतृत्व में ग्रामीण एकत्र हुए। प्रधान पर विकास कार्यों को ठप करने और अपने चेेहतों की तरफ काम कराने का आरोप लगा प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि गांव में नालियां न होने से पानी की निकासी बंद है। प्रधान जान बूझकर समस्या को निदान कराने के पक्ष में नहीं है। विकास विभाग के अधिकारियों को प्रधान से हमसाज बताया। यदि प्रधान की विकास विभाग के अधिकारियों से शिकायत की जाती है तो कुछ नहीं होता है। ग्रामीणों को शिकायत करने के बाद भी मुंह लटकाए खून का घूंट पीने को मजबूर होना पड़ रहा है। विकास विभाग की कार्यशैली के कारण गांव में कभी भी शांति भंग हो सकती है। खंड विकास अधिकारी रघुवीर सिंह पर चुनाव आयोग के आदेशों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। जब चुनाव हो रहे हैं तो ऐसे में अधिकारियों को सत्ता पक्ष के मंत्रियों और नेताओं के दबाव में काम नहीं करना चाहिए। अफजलगढ़ में अभी भी ऐसा हो रहा है। जबकि बीडीओ ने प्रकरण कर जांच कर कार्रवाई कराने की बात कही है। प्रधान रामवती ने लगे आरोपों को गलत बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed