{"_id":"48-69343","slug":"Bijnor-69343-48","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण को पीट-पीटकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण को पीट-पीटकर मार डाला
Bijnor
Updated Wed, 19 Mar 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नांगलसोती। चार लोगों ने घर में घुसकर एक व्यक्ति को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
ग्राम चंदोक निवासी 40 वर्षीय अजेंद्र सिंह उर्फ गुड्डू की पत्नी सरिता देवी ने थाने में दी तहरीर में बताया कि सोमवार को अपराह्न करीब एक बजे ग्राम तीमरपुर निवासी अंकित पुत्र सुरेंद्र सिंह, शीतल पुत्र सत्यवीर सिंह व दो अन्य युवक जबरन उसके घर में घुस आए और उन्होंने अजेंद्र सिंह के साथ मारपीट शुरू कर दी। उसकी चीख पुकार सुनकर लोगों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल अजेंद्र को परिजन स्थानीय चिकित्सक के पास ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। अचानक अजेंद्र की हुई मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। देर शाम एसपी सिटी संजय सिंह व सीओ सुभाष चंद गंगवार ने घटनास्थल का जायजा लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने अजेंद्र के शव को कब्जे में ले लिया। सरिता देवी की तहरीर पर पुलिस ने अंकित व शीतल सहित दो अज्ञात लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी अफसर अब्बास जैदी ने बताया कि आरोपियों की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं।