फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   हवालात से निकालकर आरोपी पीटे, एसओ सस्पेंड

हवालात से निकालकर आरोपी पीटे, एसओ सस्पेंड

Fri, 12 Jul 2013 05:31 AM IST
Bijnor
Bijnor Updated Fri, 12 Jul 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। मंडावर एसओ कृष्णवीर यादव ने हल्दौर थाने की हवालात में बंद दो आरोपियों को निकालकर बुरी तरह से पीटा। हल्दौर एसओ और थाना स्टाफ ने जब आरोपियों को पिटाई से बचाने का प्रयास किया तो एसओ मंडावर ने महकमे के आला अफसरों को भी खूब अपशब्द कहे। एसपी ने मंडावर एसओ को सस्पेंड करते हुए जांच सीओ सिटी को सौंपी है। चर्चा है कि मंडावर एसओ ने तिमरपुर गांव में दबिश के दौरान हुई पिटाई का बदला लेने के लिए सत्ता की हनक में यह कृत्य कर डाला।
विज्ञापन

विगत 22 अप्रैल की रात मंडावर एसओ कृष्णवीर यादव, दरोगा महवीर सिंह के साथ गांव तिमरपुर में मोंटी के घर दबिश देने गए थे। एस वक्त मोंटी के तहेरे भाई के यहां दावत चल रही थी। दावत में मोंटी का भाई बंटी भी शामिल था। बंटी को पकड़ने पर भड़के ग्रामीणों ने एसओ मंडावर व दरोगा महावीर को घेरकर बुरी तरह पीटा था। एसओ को आठ टांके आए थे, जबकि दरोगा का सिर फट गया था। बंटी भी थाना हीमपुर के गांव चौकपुरी में हुई फायरिंग में वांछित था। पुलिस उसे पकड़ लाई थी। इस मामले में 32 ग्रामीणों के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। विवेचना एसओ हल्दौर ने की थी जिसमें 26 आरोपी दोषी पाए गए थे।
विज्ञापन

बुधवार को एसओ हल्दौर ज्ञान प्रकाश पंवार ने गांव तिमरपुर निवासी बंटी व गांव नियामाबाद, स्योहारा निवासी सौबीर को गिरफ्तार कर हवालात में डाल दिया गया। पुलिस के मुताबिक इस दौरान एसओ मंडावर कृष्णवीर यादव पुलिसकर्मी रामपाल के साथ हल्दौर थाने आ धमके। उन्होंने बंटी व सौबीर को हवालात से निकालकर बुरी तरह पीटना शुरू कर दिए। यह देख थाना स्टाफ के हाथ पांव फूल गए। सूचना पर पहुंचे एसओ ज्ञानचंद पंवार ने दोनों आरोपियों को मंडावर एसओ से किसी तरह छुड़ाया। इसके बाद भी मंडावर एसओ ने दोनों आरोपियों के साथ मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

तब कहां थे अफसरः एसओ मंडावर ने महकमे के आला अफसरों को भी खूब अपशब्द कहे। एसओ ने यहां तक कहा कि जब उसे गांव तिमरपुर में ग्रामीण पीट रहे थे तो कौन अफसर बचाने आया था? एसपी ने भी मंडावर एसओ द्वारा अफसरों को अपशब्द करने की पुष्टि की है।

जीडी में तस्कराः हल्दौर एसओ ने मंडावर एसओं द्वारा दो आरोपियों को हवालात से निकालकर पीटने व अफसरों को अपशब्द कहने की पूरी घटना का थाने की जीडी में तस्करा डाल दिया है। जीडी में पूरी घटना का हवाला दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed