फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   बिजली आपूर्ति ठप होते ही सपा नेता पर केस दर्ज

बिजली आपूर्ति ठप होते ही सपा नेता पर केस दर्ज

Fri, 05 Apr 2013 05:30 AM IST
Bijnor
Bijnor Updated Fri, 05 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
नूरपुर/चांदपुर। सपा नेता द्वारा बिजली कर्मी से मारपीट करने का खामियाजा गुरुवार को नगरवासियों को भुगतना पड़ा। दो दिन बाद भी सपा नेता के विरुद्ध कार्रवाई न होने से आक्रोशित बिजली कर्मियों ने पूरे शहर की बिजली आपूर्ति ठप कर दी। बिजलीघर पर ताला डालकर कर्मचारी अधिशासी अभियंता चांदपुर कार्यालय धरना देने पहुंच गए। चांदपुर में भी आपूर्ति ठप करने की चेतावनी से जागे अफसरों के हस्तक्षेप के बाद देर शाम सपा नेता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन

नूरपुर उपखंड से जुड़े बिजलीघरों के कर्मचारियों ने गुरुवार सुबह नूरपुर सब स्टेशन पर एकत्र होकर बिजलीघर से जुड़े चारों फीडरों की आपूर्ति ठप कर दी। इसके बाद चांदपुर अधिशासी अभियंता कार्यालय पर धरने देकर बैठेे कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस जान बूझकर सपा नेता के विरुद्ध कार्रवाई करने से बच रही है। चेतावनी दी कि यदि दो दिन में सपा नेता पर कार्रवाई नहीं हुई तो चांदपुर वितरण खंड से जुड़े सभी बिजलीघरों की आपूर्ति भी ठप कर दी जाएगी। धरने पर एसडीओ अभिषेक कुमार, जेई अशरफ अली, राम आशीष यादव, गौरव चौहान, रमेश सिंह, नरपाल सिंह, गौरव शर्मा, अमरपाल सिंह, राजीव कुमार, रामकिशोर, दीपक कुमार, जितेंद्र सिंह, धमेंद्र कुमार, दिनेश कुमार, आदित्य आदि शामिल रहे। अध्यक्षता आदर्श सक्सेना व संचालन जाहिद हुसैन ने किया।
विज्ञापन

शाम पांच बजे प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन पर धरना समाप्त किया गया। थानाध्यक्ष सत्येंद्रपाल के अनुसार इस मामले में जेई रामाशीष यादव की तहरीर पर सपा नगराध्यक्ष जुल्फकार कुरैशी व मुहल्ला इस्लामनगर निवासी शहजाद के विरुद्ध सरकारी कर्मी से मारपीट व बाधा डालने की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed