{"_id":"39255","slug":"Bijnor-39255-48","type":"story","status":"publish","title_hn":"दगाबाज नेताओं के खिलाफ कार्रवाई शीघ्र : वाजपेयी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दगाबाज नेताओं के खिलाफ कार्रवाई शीघ्र : वाजपेयी
Bijnor
Updated Tue, 14 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। भाजपा ने लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए टिकट वितरण को लेकर नीति बदल दी है। इस बार ऐन मौके पर नहीं, लोकसभा चुनाव से दो साल पहले पार्टी सियासी महाभारत में अपना योद्धा घोषित करेगी। प्रदेशाध्यक्ष व विधायक डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने नेताओं व कार्यकर्ताओं से अभी से चुनाव तैयारी में जुट जाने का संकेत दे दिया है। उन्होंने बताया कि विस व निकाय चुनाव में दगाबाजी करने वाले नेताओं के खिलाफ शिकायतों पर अनुशासन समिति की रिपोर्ट आ गई है। जिस पर 17 से 20 अगस्त तक लखनऊ में मंथन होगा। उसके बाद कार्रवाई की जाएगी। साथ ही यह भी कहा कि पार्टी इस बार सूबे में गठबंधन नहीं करेगी।
सोमवार को सदस्यता अभियान की समीक्षा के लिए अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार बिजनौर पहुंचे पार्टी प्रदेशाध्यक्ष ने सूबे की सरकार को असमंजस, अंतर्विरोधी व अराजकता वाली सरकार तो वहीं केंद्र सरकार को जनविरोधी करार दिया। उन्होंने कहा कि दोनों सरकारों की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ पार्टी दो माह में दिल्ली की सड़कों पर खाद, पानी, बिजली, महंगाई समेत तमाम समस्याओं पर हल्ला बोलेगी। इसके अतिरिक्त सूबे भर में तहसील स्तर पर धरना-प्रदर्शन किए जाएंगे। जनता के लिए संघर्ष करने वाले और पुलिस की लाठियां खाने वाले नेताओं को पार्टी में तवज्जो दी जाएगी। कार्यकर्ताओं की उपेक्षा करने वाले नेताओं से पद छीन लिए जाएंगे। कार्यकर्ताओं की राय के आधार ही लोकसभा का टिकट घोषित होगा। जिताऊ प्रत्याशी को ही पार्टी मैदान में उतारेगी। अगर कोई विधायक चुनाव जीत सकता है, तो उसे भी टिकट दिया जा सकता है। संगठन के चुनाव अक्तूबर माह तक संपन्न हो सकते हैं। इससे पूर्व रामलीला मैदान उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए देहात क्षेत्रों में पार्टी का विस्तार करने पर जोर दिया तथा पार्टी से युवा, महिलाएं व अनुसूचित वर्ग के लोगों को अधिक से अधिक संख्या में पार्टी सदस्य बनाने के निर्देश दिए।
नहटौर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष लक्ष्मीकंात वाजपेयी ने कहा कि आज प्रदेश में अराजकता का माहौल बना हुआ है। आम जनता दंगों का दंश झेल रही है। यूपी सरकार विफल होती नजर आ रही है। बाबा रामदेव की गिरफ्तारी कांग्रेस को ले डूबेगी। बलराम कुंवर सरस्वती विद्या मंदिंर में आयोजित सदस्यता अभियान कार्यक्रम में पहुंचे वाजपेयी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर गांव-गांव जाकर कार्यकर्ता सदस्य अभियान चलाए। इस अवसर पर विधायक कुंवर भारतेंद्र सिंह,लोकेन्द्र चौहान,शोभित त्यागी,नेमचंद जैन आदि मौजूद थे। बेगराज सिंह,सुनील कुमार,सुभाष सैनी,जयवीर दयाल प्रधान,राजीव कुमार,कुलवीर चौधरी,हरपाल सिंह,अनुपाल सिंह,साबिर आदि सहित 50 सदस्य बनाये गये।
विज्ञापन
नूरपुर। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी का नूरपुर पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान भाजपा विधायक लोकेंद्र चौहान, पूर्व राज्यमंत्री महावीर सिंह, जिलाध्यक्ष कमलेश सैनी, धर्मेंद्र जोशी, प्रणय मनु गुप्ता, अशोक चौधरी आदि मौजूद रहे।