{"_id":"36654","slug":"Bijnor-36654-48","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस और टेंपो में टक्कर, दस घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस और टेंपो में टक्कर, दस घायल
Bijnor
Updated Tue, 03 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
चांदपुर। चांदपुर गजरौला मार्ग पर रोडवेज बस व टेंपो के टक्कर में करीब 10 लोग घायल हो गए। घायलों में से दो को बिजनौर के लिए रेफर कर दिया गया। बस चालक बस छोड़कर फरार हो गया।
रविवार की रात्रि चांदपुर-गजरौला मार्ग पर ग्राम रामपुर नजराजा में रोडवेज बस और टेंपो में टक्कर हो जाने से करीब दस सवारी घायल हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टेंपो ग्राम रामपुर नजराना में सवारी उतार रहा था। पीछे से रोडवेज बस की टक्कर लगने से टेंपो में सवार ग्राम गढ़ी निवासी यामीन 65 वर्ष, मुन्ने 48 वर्ष गजरौला, लीलावती 30 वर्ष ग्राम बुन्दरा कला, 8 वर्षीय पुत्री कंचन, सोमवती 50 वर्ष ग्राम मौसमपुर देवीपुरा, रूबी 32 वर्ष ग्राम सैद नंगली, सोनू 20 वर्ष ग्राम मौसमपुर देवीपुरा, मिनाक्षी 6 वर्ष ग्राम झक्का, मुजाहिद 28 वर्ष मुहल्ला सरायरफी चांदपुर, छोटे सिंह 24 वर्ष, संजय, मुन्नू निवासीगण घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र स्याऊ लाया गया। घायलों में यामीन व मुन्ने को बिजनौर के लिए रेफर कर दिया।