फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   99 suspected patients were investigated

99 संभावित मरीजों की जांच की गई

Wed, 25 Mar 2020 10:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
99 suspected patients were investigated
99 संभावित मरीजों की जांच की गई
विज्ञापन

बिजनौर। बुधवार को जिला अस्पताल की आइसोलेशन ओपीडी में विभिन्न प्रदेशों से आए 99 संभावित मरीजों की थर्मल स्केनर से जांच की गई। इस दौरान चिकित्सकों ने सभी को अपने घरों में ही आराम करने की सलाह दी।

पिछले करीब एक सप्ताह से जिले में बाहरी प्रदेशों अथवा जनपदों और विदेशों से आने वाले लोगों पर जिला प्रशासन की पैनी नजर है। जिलाधिकारी रमाकांत पांडेय के निर्देश पर रोजाना जिला अस्पताल की आइसोलेशन ओपीडी में संभावित मरीजों की थर्मल स्केनर से जांच की जा रही है। अब तक देश के अन्य जिलों अथवा प्रदेशों से आने वाले लगभग 350 लोगों की जिला अस्पताल में जांच की जा चुकी है। सीएमएस ज्ञानचंद ने बताया कि बुधवार को आइसोलेशन ओपीडी में कुल 99 लोग अपनी जांच कराने आए। इनमें से 72 लोग एक ही गांव के थे, जो विभिन्न प्रदेशों में काम करने बाहर गए थे। ग्राम प्रधान के कहने पर अपनी जांच कराने जिला अस्पताल में पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि जांच में सभी लोग ठीक पाए गए। फिलहाल सभी को अपने घरों में ही आराम करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed