फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   98634 students gave intellectual test in 1743 schools of the district

Bijnor News: जिले के 1743 स्कूलों में 98634 छात्रों ने दी बौद्धिक परीक्षा

Wed, 17 May 2023 01:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 17 May 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
98634 students gave intellectual test in 1743 schools of the district
बिजनौर के कम्पोजिट विद्यालय किरार खेड़ी में बौद्धिक परीक्षा देते छात्र छात्राएं।
-फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। छात्र-छात्राओं में शिक्षा का स्तर जानने के लिए मंगलवार को जनपद के 1743 परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 98634 छात्र-छात्राओं ने बौद्धिक परीक्षा दी। जबकि 1,17,214 छात्र-छात्राएं परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं। 18508 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ी। परीक्षा कराने को जनपद स्तरीय अधिकारी भी लगाएं गए। डायट, मुरादाबाद मंडल, जिला प्रशासनिक अफसरों ने स्कूलों का निरीक्षण किया।
कमिश्नर मुरादाबाद के निर्देश पर बिजनौर जनपद के प्राथमिक स्कूलों के कक्षा दो से पांच तक के छात्र-छात्राओं की बौद्धिक आकलन परीक्षा मंगलवार को हुई। परीक्षा प्रातः 9:30 बजे से 11:30 बजे तक परीक्षा हुई। परीक्षा में छात्रों के प्रश्न पत्र मंडल स्तर से तैयार कराए गए थे। जनपद के उक्त 1743 परिषदीय विद्यालयों में परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। परीक्षा के लिए प्रत्येक विद्यालय पर केंद्र व्यवस्थापक नियुक्ति किए गए थे। विद्यालय के शिक्षकों को ही कक्ष निरीक्षक के रूप में नामित किया गया।
विज्ञापन

प्रत्येक न्याय पंचायत स्तर पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट तथा प्रत्येक तहसील के एसडीएम को सुपर जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया था। सीडीओ पूर्ण बोरा के दिशा-निर्देशन व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जयकरन यादव की ओर से परीक्षा का आयोजन हुआ। इस अवसर पर डीसी प्रशिक्षण विवेक बंसल आदि स्टाफ रहा। बीएसए जयकरन यादव ने बताया कि परीक्षा का मूल्यांकन दूसरे ब्लाॅक में होगा और 19 को परिणाम घोषित किया जाएगा। परीक्षा के दौरान मुरादाबाद के अफसरों ने बिजनौर केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहटौर 7109 विद्यार्थियों ने दी बौद्धिक ज्ञान परीक्षा
नहटौर। मंडल स्तर से उपनिदेशक पंचायत सुरेंद्र कुमार सिंह ने विकास क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में निरीक्षण किया। उन्होंने खंडसाल, बैरमाबाद गढ़ी और रघुनाथपुर के विद्यालयों में भ्रमण कर परीक्षा का अवलोकन किया। प्रत्येक न्याय पंचायत में जनपद स्तर से सेक्टर मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए गए। खंड शिक्षा अधिकारी योगेश शर्मा ने बताया की विकास क्षेत्र नहटौर में 147 परिषदीय प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों में पंजीकृत 8450 विद्यार्थियों के सापेक्ष 7109 विद्यार्थियों ने परीक्षा में प्रतिभाग किया। परीक्षा नकल विहीन एवं शांतिपूर्वक संपन्न हुई। जिसकी उत्तर पुस्तिकाएं ब्लॉक संसाधन केंद्र पर जमा की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed