{"_id":"5fecc9218ebc3e3eac38fd92","slug":"97984-voters-in-four-blocks-of-dhampur-tehsil-dhampur-news-mrt5181729187","type":"story","status":"publish","title_hn":"धामपुर तहसील के चारों ब्लाकों में 97984 मतदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धामपुर तहसील के चारों ब्लाकों में 97984 मतदाता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धामपुर तहसील के चारों ब्लाकों में 97984 मतदाता
धामपुर। निर्वाचन आयोग के आदेश पर राजस्व विभाग की ओर से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर वृहद मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम संपन्न हो गया। जो वोट मतदाता सूची में बढ़े हैं या घटे हैं, उन्हें शामिल कर बूथों पर सूचियों को प्रदर्शित करने का कार्यक्रम चल रहा है। इसके बाद फाइनल मतदाता सूची को जारी कर दिया जाएगा।
रजिस्ट्रार कानूनगो सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर वृहद मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम संपन्न हो गया है। उन्होंने बताया कि धामपुर तहसील क्षेत्र में चार ब्लॉक अफजलगढ़, स्योहारा, अल्हैपुर और नहटौर शामिल हैं। अफजलगढ़ में 78, नहटौर में 96, स्योहारा में 85 और अल्हैपुर में 97 ग्राम सभाएं हैं। अफजलगढ़ ब्लॉक क्षेत्र की कुल 78 ग्राम सभाओं में कुल 22991 वोट बने हैं जबकि 17527 वोट घटे (विलुप्त) हैं। नहटौर ब्लॉक में 24464 वोट बने और 16185 वोट कटे हैं। स्योहारा ब्लाक में 24146 वोट बने और 15039 वोट घटे। धामपुर अल्हैपुर ब्लॉक में कुल 25983 बने और 18703 वोट कम हुए हैं। इस प्रकार से तहसील क्षेत्र के चारों ब्लाकों में वृहद मतदाता पुनरीक्षण के अंतर्गत 97584 वोट बने हैं और 67454 वोट घटे हैं।
उन्होंने बताया कि 27 दिसंबर से तीन जनवरी तक गांवों में निर्धारित बूथों पर मतदाता सूचियों का प्रदर्शन किया जा रहा है। सभी ग्रामीण मतदाता सूची का अध्ययन कर लें और यदि मतदाता सूची में किसी का नाम गलत कट गया हो या गलत बन गया हो तो वह शिकायत दर्ज करा कर निदान करा सकते है। मतदाता सूची का काम फाइनल तब होगा जब दावे और आपत्तियां आने के बाद उनका निदान हो जाएगा। तब पता चलेगा कि किस ग्राम सभा में पिछले चुनाव की तुलना में कितने वोट बढ़े और कितने कम हुए।