फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   नहीं सुधरी सड़कों की हालत, लोग परेशान

नहीं सुधरी सड़कों की हालत, लोग परेशान

Tue, 02 Apr 2019 12:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
नहीं सुधरी सड़कों की हालत, लोग परेशान
नहीं सुधरी सड़कों की हालत, लोग परेशान
विज्ञापन

धामपुर। धामपुर का नगीना चौक यूपी और उत्तराखंड दो प्रदेशों को जोड़ता है। पर इस चौक की स्थिति बद से बदहाल बनी है। चौक के चारों ओर से सड़कों में गहरे गड्ढे बने हैं। आए दिन यहां पर कोई न कोई सड़क हादसा होना आम हो गया है। नहटौर मार्ग की स्थिति लोगों के शोर मचाने के बाद भी नहीं सुधर सकी है। नहटौर मार्ग के बदहाल होने से क्षेत्र के दो सौ से ज्यादा गांवों के लोग प्रभावित हैं।

क्षेत्र के गांव परमावाला, गजुपुरा, बमनौली, अमखेड़ा, ढक्का, कर्मचंद और धामपुर नगर के नरेंद्र सिंह, विकास कुमार, कृपाल सिंह, सौरभ, रामेश्वर, तीरथ सिंह, गोविंद सिंह का कहना है कि प्रदेश में जब भाजपा की बहुमत वाली सरकार सत्ता में आई तो सत्ता में आसीन होने के बाद प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने शपथ लेने के बाद प्रदेश की सभी बदहाल सड़कों को 100 दिन के भीतर गड्ढामुक्त करने का एलान किया था। लोगों में भरोसा जगा था कि अब बदहाल सड़कों ने उन्हें जरूर निजात मिलेगी। लेकिन ऐसा दो साल बीतने के बाद भी नहीं हो सका है। नगीना चौक पर गडड़ों में गिरने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुहल्ला लोहियान के विवेक कुमार ने बताया कि वह अपने भाई अतुल कुमार के साथ नगीना जा रहा था। तो इस दौरान वाहन को बचाने के चक्कर में उनकी बाइक गडड़े में फंसकर गिर गई। जिससे वह दोनों घायल हो गए। लोगों ने उन्हें वहां से उठाकर निजी अस्पताल में उपचार को भर्ती कराया। वहीं, एसडीएम धीरेंद्र सिंह का कहना है कि इस मामले में संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर सड़क की मरम्मत कराई जाएगी। यह कार्य चुनान के बाद ही संभव हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed