{"_id":"5c461545bdec22739950b933","slug":"91548096837-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की प्यास बुझाएगा वाटर एटीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की प्यास बुझाएगा वाटर एटीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की प्यास बुझाएगा वाटर एटीएम
पांच रुपये प्रति लीटर की दर से मिलेगा शुद्ध पेयजल
बिजनौर। रेल यात्रियों को स्टेशन पर पानी की किल्लत से दो चार नहीं होना पड़ेगा। रेल यात्रियों की प्यास बुझाने के लिए भारतीय रेल प्रशासन ने बिजनौर रेलवे स्टेशन पर वाटर एटीएम लगाने का निर्णय लिया है। इस वाटर एटीएम से यात्रियों को पांच रुपये प्रति लीटर की दर से शुद्ध पेयजल मिलेगा। यात्री मशीन में पांच रुपये का सिक्का डालते ही एक लीटर मिनरल वाटर ले सकेंगे।
बिजनौर स्टेशन से प्रतिदिन एक दर्जन से अधिक ट्रेनों का संचालन होता है। इनमें तीन एक्सप्रेस और नौ पैसेंजर ट्रेन शामिल हैं। यहां से हजारों यात्री विभिन्न स्थानों के लिए यात्रा करते हैं। रेलवे स्टेशन पर अब यात्रियों को पानी की समस्या से दो चार नहीं होना पड़ेगा। इसके लिए रेल प्रशासन ने वाटर एटीएम लगाने का फैसला किया है। अभी तक यात्रियों को मिनरल वाटर का पानी पीने के लिए जेब से 15 से 20 रुपये खर्च करने पड़ते हैं। स्टेशन पर काफी स्टॉल संचालक 15 रुपये के पानी बोतल को 18 से 20 रुपये में बेचते हैं। अब यात्रियों को मिनरल वाटर के लिए इतने पैसे खर्च करने की आवश्यकता नहीं होगी। रेल प्रशासन यात्रियों को सस्ती दर पर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए स्टेशन पर वाटर एटीएम लगवाएगा। अफसरों की मानें तो इसमें पांच रुपये डालने पर एक लीटर मिनरल वाटर मिल सकेगा। यात्री अगर अपनी बोतल खुद ला रहा है तो पांच रुपये ही उसे भुगतान करना पड़ेगा। बोतल के साथ पानी लेने पर सात रुपये देने होंगे। साथ ही 300 एमएल पानी के लिए एक रुपया, डिस्पोजल गिलास के साथ दो रुपये में शुद्ध पेयजल मिलेगा। इसके शुरू होने से यात्रियों को शुद्ध पानी की समस्या से निजात मिलेगी तो वहीं स्टॉल वेंडरों की अवैध वसूली पर लगाम लगेगी। आमतौर पर रेल यात्रियों को पीने के लिए पानी के लिए पापड़ बेलने पड़ते हैं। ट्रेन रुकते ही यात्री पानी लेने के लिए दौड़ पड़ते हैं। लंबी लाइन लगने के कारण कई बार तो यात्रियों की ट्रेन तक छूट जाया करती थीं, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। स्टेशन अधीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि वैसे तो स्टेशन पर पीने के पानी की पर्याप्त व्यवस्था है। इसके बाद भी यदि कोई मिनरल वाटर लेना चाहे तो वह पांच रुपये प्रति लीटर के हिसाब से पानी ले सकता है।