फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   अब ग्रामीण अंचल में बिजली नहीं बनेगी पढ़ाई में बाधा

अब ग्रामीण अंचल में बिजली नहीं बनेगी पढ़ाई में बाधा

Sat, 12 Jan 2019 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jan 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
अब ग्रामीण अंचल में बिजली नहीं बनेगी पढ़ाई में बाधा
अब ग्रामीण अंचल में बिजली नहीं बनेगी पढ़ाई में बाधा
विज्ञापन

रेहड़। अब ग्रामीण अंचल के बच्चों की पढ़ाई में बिजली बाधा नहीं बनेगी। भारत सरकार के नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय एवं राज्य सरकार आजीविका मिशन के अंतर्गत स्कूली बच्चों को सौर ऊर्जा लैंप वितरित किए जाएंगे। जनपद के तीन ब्लॉकों के स्कूलों का इसमें चयन किया गया है। कक्षा एक से 12 तक के विद्यार्थियों को एक लाख 36 हजार 850 सोलर ऊर्जा लैंप वितरित किए जाएंगे। इसकी जिम्मेदारी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को दी गई है।

ब्लॉक के ड्वाकरा हाल में नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय, आईआईटी मुंबई, ईईएसएल एवं उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के संयुक्त तत्वावधान में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। आजीविका मिशन से जुड़े अतुल कुमार ने बताया कि सरकार की सौर ऊर्जा लैंप वितरण योजना के लिए जिले के तीन ब्लॉक स्योहारा, नजीबाबाद व अफजलगढ़ का चयन किया गया है। इसमें 136850 सोलर लैंप कक्षा एक से कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों को 100 रुपये में दिए जाएंगे। एक लैंप का वास्तविक मूल्य 700 रुपये है। सरकार का उद्देश्य भारत के सभी गरीब तबके के कक्षा एक से बारह तक के विद्यार्थी वर्ग की मदद करना है। असेंबल करने वाली महिला को 12 रुपये व वितरण करने वाली महिला 17 रुपये दिए जाएंगे। कार्यशाला में चयनित महिलाओं को लैंप बनाने व वितरण का प्रशिक्षण दिया जाएगा। अफजलगढ़ ब्लॉक में 45837, स्योहारा ब्लॉक में 31852 और नजीबाबाद में 59161 लैंपों का वितरण किया जाना है। इस मौके पर अखिलेश कुमार, पीआरपी दीनानाथ, पीआरपी मिथलेश, पीआरपी मिथलेश, डीईओ कुलदीप व डीईओ शैलेंद्र कुमार सहित पिंकी, गुड्डी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed