फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   स्वच्छता प्रभावी बनाने को वार्ड स्तरीय समितियों का गठन

स्वच्छता प्रभावी बनाने को वार्ड स्तरीय समितियों का गठन

Sun, 09 Dec 2018 12:01 AM IST
Updated Sun, 09 Dec 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
स्वच्छता प्रभावी बनाने को वार्ड स्तरीय समितियों का गठन
वार्ड स्तरीय समितियों का गठन
विज्ञापन

फोटो-18
स्योहारा। नगर में स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए नगर पालिका में वार्ड स्तरीय स्वच्छ भारत प्रतिस्पर्धा समितियों का गठन किया गया।
नगर पालिका ईओ अभिषेक कुमार और चेयरमैन अख्तर जलील के निर्देश पर नगर व वार्डो में सफाई पर निगरानी रखने के उद्देश्य से समितियों का गठन किया। ईओ अभिषेक कुमार ने बताया कि प्रतिस्पर्धा में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त वार्ड को पुरस्कृत किया जाएगा। वार्ड सात के सभासद मोहम्मद इरफान, वार्ड 15 के सभासद मोहम्मद साजिद, वार्ड 16 के सभासद मोहम्मद आसिफ, वार्ड 17 के सभासद कहकशा, वार्ड 18 की सभासद रामवती, वार्ड 19 के सभासद संजीव भारद्वाज, प्रधान लिपिक देवेंद्र सिंह की निगरानी में वार्डो की समिति बनाई गई।

वहीं नगर पालिका ईओ अभिषेक कुमार और पालिका अध्यक्ष अख्तर जलील के नेतृव में चल रहे स्वच्छता कार्यक्रम के अंतर्गत पालिका में कार्यरत करीब 168 सफाई कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण सीएचसी में कराया गया। डा. संजय विश्वकर्मा ने सफाईकर्मियों के स्वास्थ्य की जांच की। पालिका अध्यक्ष ने कहा कि किसी भी सफाई कार्यक्रम में सफाई कर्मचारी का अहम योगदान होता है। सफाई करते हुए कभी कभी सफाई कर्मचारी विभिन्न बीमारीं की जद में आ जाते हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया है। प्रधान लिपिक देवेंद्र सिंह, हरिओम सिंह, विजयपाल सिंह, गजराम सिंह, मोहम्मद शान, पंकज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed