{"_id":"5be5d7c6bdec22693e5a4749","slug":"91541789638-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घटिया सामग्री लगवाने पर भड़के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घटिया सामग्री लगवाने पर भड़के ग्रामीण
Updated Sat, 10 Nov 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घटिया सामग्री लगवाने पर भड़के ग्रामीण
हीमपुर दीपा। गांव रतनपुर खुर्द में निर्माणाधीन नाले में घटिया सामग्री लगाने को लेकर ग्रामीणों ने जमकर प्रदर्शन करते हुए निर्माण कार्य बंद करा दिया।
गांव रतनपुर खुर्द में तालाब किनारे जिला पंचायत निधि से करीब 70 मीटर लंबाई तथा दो फीट चौड़ाई का नाला बनाया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है की ठेकेदार द्वारा नाला निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। शुक्रवार को नाराज ग्रामीणों ने निर्माणाधीन नाले में ठेकेदार द्वारा घटिया सामग्री का प्रयोग कराने को लेकर हंगामा किया और प्रदर्शन करते हुए निर्माण कार्य रुकवा दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार नाले के निर्माण में दोयम दर्जे की ईंट लगवा रहा है। सीमेंट भी मानक के अनुरूप नहीं लगवाया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि नाले के निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग नहीं होने देंगे। इसे लेकर ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल सेवानिवृत्त इंजीनियर भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में डीएम से मिलेगा। जेई जितेंद्र कुमार ने बताया की मामला उनके संज्ञान में नहीं है। यदि नाला निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है तो यह गलत है। प्रदर्शनकारियों में सुरेंद्र सिंह निंदना, भूपेंद्र सिंह, सौपाल सिंह, हरपाल सिंह, अजीत सिंह, ओमपाल सिंह, जितेंद्र सिंह, प्रमोद कुमार, गौरव कुमार, पुष्पेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।