{"_id":"5bafc980867a55013d11b1a1","slug":"91538247040-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडल स्तर की बैडमिंटन व टेबल टेनिस प्रतियोगिता आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडल स्तर की बैडमिंटन व टेबल टेनिस प्रतियोगिता आयोजित
Updated Sun, 30 Sep 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैडमिंटन व टेबल टेनिस प्रतियोगिता आयोजित
बिजनौर। माध्यमिक शिक्षा विभाग की मंडल स्तरीय बैडमिंटन व टेबल टेनिस प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें बिजनौर के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। डीआईओएस राजेश कुमार ने विजयी खिलाड़ियों से प्रदेश स्तर की प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने को कहा। विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
शनिवार को नेहरू स्टेडियम बिजनौर में मंडल स्तर की बैडमिंटन व टेबल टेनिस प्रतियोगिता आयोजित की गई। बैडमिंटन प्रतियोगिता के फाइनल में सीनियर वर्ग में बिजनौर के जुनैद ने अमरोहा के अनिल को 23-21 से हरा कर प्रतियोगिता जीती। जबकि सब जूनियर बालक वर्ग के फाइनल में बिजनौर के हर्ष ने अमरोहा के कपिल को 21-13 से हरा कर प्रतियोगिता जीती। साथ ही तरंग कांगडा ने संभल के मुजीब को हराया। दूसरी ओर, टेबिल टेनिस प्रतियोगिता के बालिका सीनियर वर्ग में बिजनौर की स्नेहा ने मुरादाबाद की आंचल को 11-1, 11-2 से हरा कर प्रतियोगिता जीती। जबकि डबल में मुरादाबाद की महक व आंचल ने बिजनौर की रीति व प्रज्ञा को 11-5, 8-11, 13-11 से हरा कर प्रतियोगिता जीती। एकज में मुरादाबाद की फायजा ने बिजनौर की सानिया को 12-10, 11-9 से हराया। बालक जूनियर वर्ग में बिजनौर के अभिषेक ने अमरोहा के लक्ष्य को 11-9, 11-8 से हराया। सीनियर बालक वर्ग में मुरादाबाद के प्रेम राणा ने अमरोहा के मोहन को 11-7, 11-9 से हराया। इस मौके पर डीआईओएस राजेश कुमार ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की तथा प्रदेश स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में जिले का नाम रोशन करने पर जोर दिया। विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। खेल प्रतियोगिता कराने में शिक्षक धर्मवीर सिंह, महेश पाल, जितेंद्र मारवाड़ी, मुकुल त्यागी, जीवन सिंह, खेमपाल सिंह, हरीश कुमार, वंश बहादुर, शबनम, रेखा, मोहम्मद मारूफ आदि ने सहयोग किया।