{"_id":"5b9ea46f867a557ead23e31f","slug":"91537123439-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने लिए मिठाई के नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने लिए मिठाई के नमूने
Updated Mon, 17 Sep 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने लिए मिठाई के नमूने
बिजनौर। डीएम के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने नगर में छापेमारी कर तीन स्वीट्स सेंटर से पांच खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। प्रशासन की इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। रविवार को एसडीएम सदर ब्रिजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी जेपी सिंह, रामवीर सिंह, यज्ञदत्त आर्या, तेजबहादुर, जितेंद्र कुमार प्रदर्शनी चौक के पास स्थित नंदी स्वीट्स पर पहुंचे और वहां से बंगाली रसगुल्ला और काजू कतली का सैंपल लिया। इसके बाद राम का चौराहा स्थित गजरौला स्वीट्स सेंटर से पेड़ा और बूंदी का लड्डू का सैंपल लिया। यहीं के माहेश्वरी स्वीट्स कॉर्नर से बेसन के लड्डू का नमूना लेकर जांच के लिए गोरखपुर स्थित प्रयोगशाला के लिए भेज दिया। एसडीएम सदर के मुताबिक काफी दिनों से इन स्वीट्स सेंटरों की शिकायत मिल रही थी। प्रशासन की इस कार्रवाई से नगर के अन्य दुकानदारों में हड़कंप मच गया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी जेपी सिंह ने बताया कि किसी को भी लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। मिलावटखोरों के खिलाफ आगे भी इसी तरह से कार्रवाई होती रहेगी।