{"_id":"5b58cc444f1c1b07788b6051","slug":"91532546116-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव को भी स्वच्छता पर मिलेगी रेकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव को भी स्वच्छता पर मिलेगी रेकिंग
Updated Thu, 26 Jul 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव को भी स्वच्छता पर मिलेगी रेकिंग
अफजलगढ़। केंद्र सरकार के स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत अब गांव को भी स्वच्छता रेकिंग मिलेगी। स्वच्छता पखवाड़ा के तहत विकास विभाग ने अभियान छेड़ दिया है। स्वच्छता अभियान की सर्वेक्षण टीम गांव गांव जाकर विभिन्न बिंदुओं पर स्वच्छता को परखेगी। तब जाकर गांव को रेकिंग मिलेगी। अच्छी रेकिंग वाली पंचायत सम्मानित होंगी।
बुधवार को कासमपुरगढ़ी ब्लॉक के ड्वाकरा हाल में आयोजित स्वच्छता पखवाड़ा अभियान गोष्ठी में विकास विभाग के अधिकारियों ने ग्राम प्रधानों व सफाई कर्मियों को गांव की सफाई के प्रति जागरूक किया। एडीओ कृपाल सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देश पर गांव में स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस अभियान में बेहतर प्रदर्शन करने वाली पंचायतों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत सर्वेक्षण एजेंसी गांव गांव स्वच्छता को परखने के लिए प्राथमिक, जूनियर विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र, मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारे, शौचालय, सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा करकट, जलभराव, गांववासियों का फीडबैक आदि बिंदुओं पर जांच करेगी। इन बिंदुओं पर शत प्रतिशत साफ सफाई मिलने पर ही पंचायत को रेकिंग मिलेगी। उन्होंने ग्राम प्रधानों व सफाई कर्मियों से गांव को स्वच्छ बनाने के लिए जुट जाने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रधान पूरन सिंह, प्रधान हरवंश सिंह, खुर्शीद आलम, शकील अहमद, राजवीर सिंह रहे।