{"_id":"5b4b9ab74f1c1b27618b4c75","slug":"91531681463-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भटिंडा के साइकिल यात्री राजेंद्र का नजीबाबाद में स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भटिंडा के साइकिल यात्री राजेंद्र का नजीबाबाद में स्वागत
Updated Mon, 16 Jul 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने को शुरू की साइकिल यात्रा
नजीबाबाद । साइकिल यात्रा के दौरान पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने, भाईचारा बढ़ने और वातावरण को स्वच्छ रखने की बात कर राजेंद्र सिंह लोगों को जागरूक कर रहे हैं।
विश्वशांति, पर्यावरण संतुलन और भाईचारे के लिए भटिंडा निवासी राजेंद्र सिंह साइकिल यात्रा पर हैं। साइकिल से 15 बार श्री अमरनाथ यात्रा और 117 बार वैष्णो देवी व मनसा देवी की यात्रा कर चुके भटिंडा निवासी राजेंद्र सिंह का रविवार को नजीबाबाद पहुुंचने पर लोगों ने फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। राजेंद्र सिंह ने बताया कि वे हर बार सांप्रदायिक सौहार्द और कई धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए साइकिल यात्रा पर निकलते थे, लेकिन इस बार उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया है। साइकिल यात्रा के दौरान राजेंद्र सिंह लोगों को पर्यावरण को संतुलित रखने, खुले में शौच न करने, पॉलीथिन का प्रयोग न करने तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने की सलाह दे रहे हैं। 60 वर्ष से अधिक उम्र में पर्यावरण संरक्षण का संदेश साइकिल यात्रा से देने निकले राजेंद्र सिंह के हौसले की नगर के नागरिकों ने सराहना की।