{"_id":"5b3e6b6a4f1c1b10278b4b22","slug":"91530817386-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिबंधित ईंधन का प्रयोग कर रही फैक्ट्री सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिबंधित ईंधन का प्रयोग कर रही फैक्ट्री सील
Updated Fri, 06 Jul 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतिबंधित ईंधन का इस्तेमाल कर रही फैक्ट्री सील
बिजनौर। जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र चौधरी ने जल निगम व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम को साथ ले जाकर गांव हादरपुर के पानी की सैंपलिंग कराई। प्रतिबंधित ईंधन का इस्तेमाल कर रही एक फैक्ट्री को प्रदूषण नियंत्रण विभाग की टीम ने सील कर दिया।
बृहस्पतिवार को साकेेंद्र चौधरी जल निगम के अधिशासी अभियंता अरुण कुमार त्यागी और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी जीसी वर्मा के साथ गांव हादरपुर पहुंचे। वहां ग्रामीणों ने पीने का पानी प्रदूषित होने की बात कही। कर्मचारियों ने पानी के नमूने लिए। इसके साथ ही ग्रामीणों ने रवि पेस्टोकैम प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री के अवैध तरीके से चलने की शिकायत की। प्रदूषण नियंत्रण विभाग की टीम ने जांच की तो फैक्ट्री में अवैध ईंधन (टायर) का प्रयोग किया जा रहा था। फैक्ट्री बिना लाइसेंस के चल रही थी। क्षेत्रीय अधिकारी जीसी वर्मा के अनुसार अनियमितता मिलने पर फैक्ट्री को सील कर दिया गया है।