फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   तकनीकी जांच के उलटफेर में उलझा लाखों की लागत से बना राजकीय बालिका इंटर कालेज की नव निर्मित भवन

तकनीकी जांच के उलटफेर में उलझा लाखों की लागत से बना राजकीय बालिका इंटर कालेज की नव निर्मित भवन

Sun, 01 Jul 2018 12:44 AM IST
Updated Sun, 01 Jul 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
तकनीकी जांच के उलटफेर में उलझा लाखों की लागत से बना राजकीय बालिका इंटर कालेज की नव निर्मित भवन
जांच में फंसा बालिका इंटर कॉलेज का भवन
विज्ञापन

धामपुर। पूर्व राज्यमंत्री मूलचंद चौहान के प्रयास से सपा सरकार में पुरानी तहसील के भवन को तोड़ कर उस पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के भवन का निर्माण कराया गया। शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि भवन निर्माण करने वाली कंपनी ने अभी भवन को विभाग को हैंडओवर नहीं किया है। भवन की कई महीने से तकनीकी जांच चल रही है।
तहसील के नए भवन में शिफ्ट होने के बाद पूर्व राज्यमंत्री मूलचंद चौहान ने पुरानी तहसील के जर्जर भवन को ध्वस्त करा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के भवन का निर्माण कराया। यह भवन कई महीने पहले बनकर तैयार हो चुका है, लेकिन शिक्षा विभाग के अधिकारियों की लापरवाही से दो जुलाई से शुरू होने वाला शैक्षिक सत्र इस भवन में शुरू नहीं हो पाएगा। शिक्षक नेता यशपाल तुली, आदर्श समायोजित शिक्षक वेलफेयर ऐसोसिएशन के अफजलगढ़ ब्लाक के अध्यक्ष पवन कुमार, दिलावर सिंह, बबीता देवी, विमला देवी ने मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप कर इस भवन में शिक्षण कार्य शुरू कराने की मांग की है।
विज्ञापन


अभी तो तकनीकी जांच चल रही है : डीआईओएस
डीआईओएस राजेश कुमार का कहना है कि कॉलेज का भवन बन कर तैयार हो गया है। लेकिन जिस निर्माण कंपनी ने भवन का निर्माण किया है, उसने अभी तक भवन शिक्षा विभाग को हैंडओवर नहीं किया है। पिछले कई महीने से डीएम के आदेश पर लोनिवि, जलनिगम के अधिशासी अभियंताओं के निर्देशन में गठित टीम भवन की तकनीकी जांच कर रही है। जब तक जांच पूरी नहीं होगी तब तक शिक्षा विभाग की ओर से विद्यालय को भवन में शिफ्ट नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed