{"_id":"5b2bf2774f1c1b684d8b7a51","slug":"91529606775-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरोगी काया के लिए योग जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरोगी काया के लिए योग जरूरी
Updated Fri, 22 Jun 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नगर में विभिन्न स्थानों पर विशेष योग शिविरों का आयोजन किया गया। आकाशवाणी केंद्र पर आयोजित शिविर में कार्यक्रम प्रमुख मंदीप कौर, कार्यक्रम अधिशासी प्रवीण कुमार, बलराम सिंह, धर्मेंद्र राठौर, विजेंद्र सिंह, सुरेंद्र सक्सेना, मनोज कुमार, नीरज कुमार, सनव्वर अली, नवीन जोशी, विवेक गोयल, आशा शर्मा, इंद्रा शर्मा, अनुराग श्रीवास्तव ने योग के गुर सीखे। उधर, एमडीएस इंटर कॉलेज में योग शिविर का शुभारंभ एसडीएम डॉ. पंकज वर्मा ने किया। कार्यवाहक प्रधानाचार्य ऋषिपाल सिंह एवं शिक्षक प्रमोद कुमार की देखरेख में लगे शिविर में भारतीय योग संस्थान के संचालक राकेश महेंद्रा एवं राकेश मोहन माहेश्वरी ने योग का प्रशिक्षण दिया। शिविर में एमडीएस के अलावा एमडीकेवी, जीआईसी, आरएन केला इंटर कॉलेज, बेसिक शिक्षा विभाग, फारुक उल उलूम स्कूल साहनपुर के अलावा नगरपालिका परिषद, तहसील एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए।
आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से लाहोटी गार्डन में आयोजित शिविर में डॉ. सुधा चावला, डॉ.इंदु लाहोटी ने योग का महत्व बताया। योग प्रशिक्षक मोहन जुयाल ने उचित श्वांस प्रक्रिया के साथ विभिन्न योगासन कराए। मिथलेश अग्रवाल ने आध्यात्म गुरु श्रीश्री रविशंकर का संदेेश सुनाया। शिविर में अंजू, जूही, गुंजन, ममता, रश्मि, कुमकुम, शीला, पूनम, राजीव लाहोटी शामिल हुए। आर्य कन्या इंटर कॉलेज में प्रबंधक पवन कुमार एवं मीनाक्षी आर्य की देखरेख में शिविर आयोजित हुआ। शोभित आर्य एवं विकास आर्य ने योगाभ्यास कराया। शिविर में अनुपम सेठी, संजीव कुमार, लीलावती, जगमोहन, शाहनूर, नूतन, वर्षा, राधा आदि शामिल रहे।
सिटी पब्लिक स्कूल में योग शिक्षिका विनीता नेगी ने अनुलोम-विलोम, कपालभांति, श्वसन, निद्रासन, वज्रासन, मर्कटासन, भुजंगासन का अभ्यास कराया। प्रबंधक विनय कौशिक, प्रधानाचार्या रश्मि अवस्थी का सहयोग रहा। रायपुर सादात स्थित बिजलीघर परिसर में योगाचार्य रवि कुमार, पतंजलि योग समिति की तहसील प्रभारी मेघना शर्मा ने योग क्रियाएं कराईं। थानाध्यक्ष आरके सिंह सहित कई लोग शिविर में शामिल हुए। उधर, आजाद हेल्थ केयर सेंटर पर अस्थमा, मोटापा, शुगर, गठिया, कमर दर्द, माइग्रेन, कैंसर आदि बीमारियों से बचाव के लिए नियमित योग का आह्वान किया गया। योगाचार्य मुस्तकीम अहमद, आंचल कर्णवाल ने योग कराया। सेंटर के एमडी हाजी अब्दुल शकूर, डॉ. जुनेद अंसारी की देखरेख में लगे शिविर में कई लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
किसान सहकारी चीनी मिल में मिल समिति के उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह, जीएम दानवीर सिंह ने शिविर का शुभारंभ किया। आधुनिक भीम विश्वपाल जयंत, सुनीता रौतेला, मधु देवरानी, कामिनी, मनोज नेगी ने योगाभ्यास कराया। मुख्य अभियंता राजेश कुमार, मुख्य रसायनविद् वीके मिश्रा, मुख्य लेखाकार टीआर मौर्य, श्रम कल्याण अधिकारी पीके श्रीवास्तव, प्रशासनिक अधिकारी रामेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। उधर, साहू जैन महाविद्यालय में प्राचार्या डॉ. विधु द्विवेदी की देेखरेख में लगे शिविर में शांतिकुंज से आए योग प्रशिक्षकों ने योगासन कराए। डॉ. एके मित्तल, डॉ. अरुण देव, डॉ. पीपी विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे।