{"_id":"5af1e95a4f1c1b340a8b8b13","slug":"91525803354-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समिति के कार्यों में अनावश्यक हस्तक्षेप का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समिति के कार्यों में अनावश्यक हस्तक्षेप का लगाया आरोप
Updated Tue, 08 May 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रवा राजपूत सभा के खिलाफ आजीवन सदस्य लामबंद
नजीबाबाद। रवा राजपूत समिति के 11 आजीवन सदस्यों ने साधारण सभा आयोजित कर समिति में फर्जी कमेटी बनाकर अवैध वसूली पर रोष जताया। आजीवन सदस्यों का दावा है कि सहायक निबंधक मुरादाबाद द्वारा रवा राजपूत सभा और रवा राजपूत समिति दोनों को अलग-अलग संस्था बताया गया है। इसके बावजूद सभा के पदाधिकारियों द्वारा समिति के कार्यों में हस्तक्षेप किया जा रहा है।
मोहल्ला मकबरा स्थित रवा राजपूत धर्मशाला में रवा राजपूत समिति के 11 आजीवन सदस्यों द्वारा मंगलवार को साधारण सभा बुलाई गई। हरवेंद्र सिंह ने कहा कि रवा राजपूत सभा द्वारा समाज के लोगों का आर्थिक-मानसिक शोषण किया जा रहा है। निजी स्वार्थ में समाज की संपत्तियों को खुर्द बुर्द किया जा रहा है। समिति द्वारा किए जा रहे समाज के कार्यों में अनावश्यक हस्तक्षेप किया जा रहा है। बुद्घिजीवी वर्ग और बुजुर्गों की भावनाओं को सम्मान नहीं दिया जा रहा। दिनेश कुमार, पवन कुमार कुलदीप ने रवा राजपूत समाज के लोगों से समाज में कुछ भी गलत होने के खिलाफ लामबंद होने का आह्वान किया। बैठक में विपिन, आशीष, नीरज राजपूत, जसविंदर सिंह, देवदत्त सिंह, विनय राजपूत, चंद्रप्रकाश, विक्रांत, अनिल राजपूत, नीटू, बाबूराम, राकेेश आर्य, संग्राम सिंह, बाल स्वरूप आर्य, डॉ. अनिल कुमार, राजकुमार आदि मौजूद रहे।