{"_id":"5ad643cc4f1c1b9b098b50ce","slug":"91523991500-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में बंदी इंसान के हाथ की नहीं मशीन से बनीं रोटी खाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल में बंदी इंसान के हाथ की नहीं मशीन से बनीं रोटी खाएंगे
Updated Wed, 18 Apr 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। जिला कारागार में बंदियों को अब मशीन से बनी रोटी मिलेंगी। जेल में इसकी पूरी तैयारी हो गई है।
जेल की रसोई को आधुनिक बना दिया गया है। इसमें आटा गूंथने से लेकर सब्जी काटने तक की मशीन लगाई गई हैं। ऐसी मशीन लगाई गई हैं जो खुद आटा गूंथकर लोई बनाकर रोटी बनाएंगी। सब्जी भी मशीन से कटेगी और गेहूं भी मशीन से ही साफ किया जाएगा। रसोई में धुआं न रहे इसके लिए उपकरण लगाए गए हैं। पूरी रसोई को आधुनिक बनाया गया है। साग, सभी तरह की सब्जी काटने की अलग से मशीन लगी है। डीएम अटल कुमार राय जल्द ही आधुनिक रसोई का शुभारंभ करेंगे। जेल अधीक्षक आरके मिश्रा के मुताबिक पूरी रसोई को आधुनिक बनाया गया है। सभी तरह की मशीन इसमें लगी हैं।