{"_id":"5ac929814f1c1bbf618b6211","slug":"91523132801-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में प्रस्तावों पर लगी मुहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में प्रस्तावों पर लगी मुहर
Updated Sun, 08 Apr 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। जिला पंचायत के बोर्ड की बैठक शनिवार को विकास भवन के सभागार में हुई। इसमें पहली बैठक के प्रस्ताव निरस्त करते हुए नए प्रस्तावों पर मुहर लगी। वहीं, वित्तीय वर्ष के लिए जिला पंचायत का 246 करोड़ का बजट पास किया गया।
शनिवार को जिला पंचायत बोर्ड की बैठक जिपं अध्यक्षा सरिता चौधरी की अध्यक्षता में हुई। इसमें पहली बैठक का एजेंडा सुनाया गया। वहीं, नए एजेंडे पर चर्चा हुई। बैठक में 246 करोड़ का बजट सर्वसहमति से पास हुआ। इसमें से जिला योजना 156 करोड़, मनरेगा के तहत 61 करोड़ और जिला पंचायत 29 करोड़ के विकास कार्य कराएगी। इसके अलावा बैठक में कांजी हाउस की मद के बजट को बढ़ाने की बात कही गई। साथ ही जिला पंचायत की जमीनों को कब्जा मुक्त कराने सहित सड़कों की हालत सुधारने का मुद्दा भी बैठक में उठा। बैठक में बताया कि तिगरी गांव में बाईपास बनाने का प्रस्ताव पास किया गया है। इसके अलावा गजरौला में गेस्ट हाउस और तिगरी में गेट निर्माण सहित सौंदर्यीकरण के प्रस्ताव पास किए गए हैं। इसके साथ ही जिले की सीमाओं पर सभी सड़कों पर यूनीपोल लगाए जाएंगे। जिपं अध्यक्ष ने बताया कि जल निगम के अधिशासी अभियंता को गजरौला की जमीन कब्जा मुक्त करने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक का संचालन एएमए अमरीक सिंह ने किया। बैठक में कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान, विधायक महेंद्र खड़गवंशी, विधायक राजीव तरारा, जिपं अध्यक्ष के पति भूपेंद्र चौधरी, ऋतु देवी, रामपाल सिंह, महेश कुमार, सीडीओ चंद्रपाल सिंह, जिला विकास अधिकारी विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे।