{"_id":"5ab6bfaf4f1c1b094a8b71e9","slug":"91521926063-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"076 हेल्पलाइन की शिकायतों का निस्तारण नहीं हुआ तो कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
076 हेल्पलाइन की शिकायतों का निस्तारण नहीं हुआ तो कार्रवाई
Updated Sun, 25 Mar 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। कलक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 से संबंधित प्रशिक्षण और समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन शिकायतों का निस्तारण शासन की प्राथमिकता अनुसार गंभीरता से लिया जाए। प्रशिक्षण को भली भांति समझ लें। इसके बाद शिकायतकर्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा तो संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई होगी।
डीएम हेमंत कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित प्रशिक्षण में प्रशिक्षकों ने बताया कि शिकायतकर्ता कई माध्यमों से अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है। यदि शिकायतकर्ता 1076 नंबर डायल करेगा तो फोन लखनऊ में उठेगा। शिकायतकर्ता का नाम व पता नोट करने के बाद तुरंत संबंधित जिले के संबंधित अधिकारी के पास भेजा जाएगा। इसके साथ ही शिकायत का निस्तारण करना होगा।
डीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश भारत की सबसे बड़ी आबादी वाला राज्य है, इसलिए कई प्रकार की समस्या आती रहती हैं। जिले में मास्टर चैनल तैनात करने की सलाह दी, जिससे अधिकारियों को कोई भी तकनीक दिक्कत होने पर इसका निस्तारण किया जा सके। प्रशिक्षण उत्तर प्रदेश सरकार के आईटी सेल से आए अतुल शर्मा व रोहित कुमार और सूचना विज्ञान अधिकारी अनिल कौशिक ने दिया। इस दौरान एसपी सुधीर कुमार सिंह, एएसपी ब्रजेश कुमार सिंह, सीडीओ चंद्रपाल सिंह सहित समस्त जिला स्तरीय मौजूद रहे।