{"_id":"5a34108b4f1c1b0d698c21a4","slug":"91513361547-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर टीकाकरण के अवरोध दूर किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर टीकाकरण के अवरोध दूर किए
Updated Fri, 15 Dec 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
एसडीएम के समझाने पर बच्चों को लगवाए टीके
नींदडू़। एसडीएम ने सघन मिशन इंद्रधनुष के तहत किए जा रहे टीकाकरण का विरोध करने वाले तीन परिवारों को समझाकर बच्चों को रोग से मुक्ति के टीके लगवाए।
स्वास्थ्य जनजागरण टीम के सदस्य एवं लेखपाल प्रदीप कुमार ने बताया कि शुक्रवार को गांव मोहम्मद अलीपुर भिक्कन में सघन मिशन इंद्रधनुष टीकाकरण के तहत मोती मस्जिद के सामने लगाए गए टीकाकरण शिविर में 20 बच्चों को टीके लगाने का लक्ष्य था। 14 बच्चों को पांच प्रकार के रोगों से सुरक्षा के टीके लग चुके थे। दो-तीन बच्चों को डायरिया रोग से पीड़ित होने के कारण टीके नहीं लगाए गए। इमरान अहमद, अफजाल अहमद, गुलजार अहमद अपने बच्चों को टीके नहीं लगवा रहे थे। स्वास्थ्य कार्यक्रम में लगे कर्मचारियों ने समझाने की काफी कोशिश की, किंतु तीनों परिवारों का विरोध जारी रहा।
सूचना पर शाम को एसडीएम आजाद भगत सिंह एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर शिवपुरी की प्रभारी चिकित्साधिकारी प्रीति विश्नोई सेंटर पर पहुंचे तथा विरोध कर रहे परिवारों को बुलाकर समझाया। इस बीच एक महिला अपने बच्चे को टीका नहीं लगाने की जिद पर अड़ गई। टीकाकरण के महत्व को समझाने के बाद किसी तरह तीनों परिवारों को समझा बुझाकर उनके बच्चों को टीके लगवाए गए।