{"_id":"5a11d3d54f1c1bc8678bc81a","slug":"91511117781-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फार्मेसिस्ट ने चिकित्सक से की अभद्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फार्मेसिस्ट ने चिकित्सक से की अभद्रता
Updated Mon, 20 Nov 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फार्मेसिस्ट ने चिकित्सक से की अभद्रता
बिजनौर। फार्मेसिस्ट द्वारा चिकित्सक से अभद्रता करने पर चिकित्सक ने सीएमएस से शिकायत कर दी। सीएमएस ने फार्मेसिस्ट को इमरजेंसी ड्यूटी से हटाकर विभागीय जांच शुरू करा दी है।
13 नवंबर को फार्मेसिस्ट पुष्पेंद्र कुमार ने इमरजेंसी ड्यूटी के दौरान किसी बात को लेकर ईएमओ (इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर) डॉ. प्रेम प्रकाश से अभद्रता कर दी थी। इसको लेकर चिकित्सकों में भी खासा रोष है। डॉ. प्रेम प्रकाश ने सीएमएस डॉ. राकेश दुबे से शिकायत करते हुए फार्मेसिस्ट के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। सीएमएस ने फार्मेसिस्ट को इमरजेंसी ड्यूटी से हटाकर विभागीय जांच शुरू कर दी है। चिकित्सकों का कहना है कि यह फार्मेसिस्ट का पहला प्रकरण नहीं है। वह कई बार स्टाफ के साथ अभद्रता कर चुका है लेकिन उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है। सीएमएस ने बताया कि फार्मेसिस्ट के खिलाफ विभागीय जांच शुरू हो गई है। डॉ. प्रेम प्रकाश को भी फार्मेसिस्ट के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। उधर, फार्मेसिस्ट पुष्पेंद्र कुमार ने सभी आरोपों का गलत बताया है।