फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   बसपा के बागी बिगाड़ सकते है चुनाव में खेल

बसपा के बागी बिगाड़ सकते है चुनाव में खेल

Tue, 07 Nov 2017 11:59 PM IST
Updated Tue, 07 Nov 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
बसपा के बागी बिगाड़ सकते है चुनाव में खेल
बसपा के बागी बिगाड़ सकते हैं खेल
विज्ञापन

बिजनौर। बसपा के बागी चुनाव में पार्टी के प्रत्याशियों का खेल बिगाड़ सकते हैं। टिकट नहीं मिलने से नाराज बागियों ने नगर पंचायत झालू और मंडावर से चुनाव मैदान में निर्दलीय ताल ठोक दी है। बिजनौर नगर पालिका में पूर्व चेयरमैन फरीद अहमद का खेमा बसपा के नाराज नेताओं को मनाने में जुट गया हैं। फरीद की पत्नी सलमा फरीद बिजनौर से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं।
निकाय चुनाव में इस बार बसपा ने भी दावेदारों को टिकट दिया है। बसपा के टिकट को लेकर मारामारी मची थी। कई जगह मुस्लिम दावेदार मुस्लिम-दलित गठजोड़ के सहारे चुनावी नैया पार करने के लिए टिकट मांग रहे थे। हर नगर पालिका और नगर पंचायत में टिकट के कई दावेदार थे। बसपा ने कई जगह मुस्लिम कार्ड खेल दिया। नगर पंचायत झालू से शहजाद अहमद, डॉ. रईस अहमद बसपा का टिकट मांग रहे थे। शहजाद अहमद पिछला जिला पंचायत के सदस्य का चुनाव लड़ने के बाद राजनीति की सुर्खियों में आए थे।
विज्ञापन

उन्होंने चुनाव हारने के बाद बसपा का दामन थामा था। इसके बाद शहजाद अहमद नगर पंचायत झालू का चुनाव लड़ने की तैयारी में जुट गए। बसपा के टिकट के वह तगड़े दावेदार बनकर उभरे। बसपा ने पहले शहजाद अहमद के टिकट पर मुहर लगा दी। बाद में पार्टी के पुराने वफादार डॉ. रईस अहमद को टिकट थमा दिया। इस बात से नाराज होकर शहजाद अहमद ने नगर पंचायत झालू से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना पर्चा दाखिल कर दिया। शहजाद अहमद के चुनाव मैदान में उतरने से बसपा और सपा के खेमे में हलचल मची हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, नगर पंचायत मंडावर से महिला प्रत्याशी बिलकिस, इमरान की पत्नी मुनीर जहां टिकट मांग रही थी। इमरान की पत्नी का टिकट पक्का माना जा रहा था। इमरान की गिनती पार्टी के पुुराने वफादारों में होती है। बसपा ने टिकट बिलकिस को दे दिया। टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर इमरान ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। आम आदमी पार्टी ने इमरान की पत्नी मुनीर जहां को टिकट दे दिया है।

बिजनौर नगर पालिका में पूर्व चेयरमैन फरीद अहमद की पत्नी सलमा फरीद को टिकट मिलने से बसपा के पुराने नेता और कार्यकर्ता नाराज हो गए। उन्होंने बसपा जिलाध्यक्ष सरजीत सिंह के घर पर हंगामा भी किया था। सलमा फरीद अभी तक चुनाव में कहीं नजर नहीं आ रही हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक सलमा फरीद का खेमा बसपा के नाराज नेताओं, कार्यकर्ताओं को मनाने में जुटा है ताकि चुनाव में वह कोई विरोध नहीं करें। बसपा के नेता भी नाराज कार्यकर्ताओं को मनाने में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed