{"_id":"59f7713b4f1c1bcc538b9f4c","slug":"91509388603-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तृप्ति माहेश्वरी, काजल, अन्नू ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तृप्ति माहेश्वरी, काजल, अन्नू ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाया
Updated Tue, 31 Oct 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धामपुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती वर्ष के अंतर्गत आरएसएम डिग्री कालेज में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें छात्र एवं छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
कार्यक्रम के उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि एसडीएम आजाद भगत सिंह ने किया। एसडीएम ने कहा कि खेल व्यक्तिगत स्वास्थ्य के साथ साथ टीम भावना, सकारात्मक प्रतिस्पर्धा और चरित्र निर्माण का कार्य करते हैं। खेल में कैरियर की अपार संभावना है। प्रतियोगिताओं में छात्राओं के डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता में एमए फाइनल की छात्रा तृप्ति माहेश्वरी, बीए प्रथम वर्ष की काजल, एमए प्रथम वर्ष की अन्नू ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाया। छात्राओं की भाला फेंक प्रतियोगिता में सोनम बीए तृतीय, अन्नू एमए प्रथम वर्ष, जैनब जहां एमए प्रथम वर्ष ने क्रमश : प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पाया। छात्राओं की लंबी कूद में अर्चना मालवा बीए प्रथम, तृप्ति माहेश्वरी एमए फाइनल, भावना बीएड प्रथम वर्ष ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाया। छात्रों की लंबी कूद में हर्षित कुमार बीएससी प्रथम वर्ष, कपिल कुमार बीए प्रथम वर्ष, अभिषेक भारद्वाज बीएससी कृषि प्रथम सेमेस्टर ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाया। प्राचार्य डा.भूदेव सिंह ने सभी का हौसलाअफजाई की। प्राचार्य ने कहा कि समापन मंगलवार को होगा। कार्यक्रम में क्रीडा सचिव जितेंद्र चौधरी, डा.वीके शर्मा, डा.रश्मि शर्मा , डा.राजेश सिंह, डा.रमेश सिंह, डा.एसएस कटियार, डा.पूनम घई, दीप सौरभ, डा.अलका राय, डा.शौराज सिंह, डा.चमन सिंह, डा.अमित सिंह, डा.रामसिंह, डा.राजेंद्र चौधरी, डा.विनय दुआ रहे।