{"_id":"59c012a64f1c1b1c688b5544","slug":"91505759910-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीओ का आवास नायब तहसीलदार को किया आवंटित, ताला जड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीओ का आवास नायब तहसीलदार को किया आवंटित, ताला जड़ा
Updated Tue, 19 Sep 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। नजीबाबाद में बीडीओ के आवास को नायब तहसीलदार को आवंटित कर दिया गया है। आवास पर ताला जड़ दिया गया है। आवास आवंटन को लेकर विकास तथा राजस्व विभाग में ठन गई है। नजीबाबाद के बीडीओ इस बारे में सीडीओ से मिले हैं।
नजीबाबाद ब्लॉक के बीडीओ का अतिरिक्त प्रभार उप्र राज्य आजीविका मिशन के उपायुक्त अनवर शेख पर है। वह सोमवार को सीडीओ इंद्रमणि त्रिपाठी से मिले और बताया कि नजीबाबाद में ब्लॉक की अपनी जमीन है। इस पर ब्लॉक कार्यालय और बीडीओ के आवास बने हैं। बाद में इस जमीन के कुछ हिस्से पर तहसील का निर्माण हुआ। एसडीएम तथा तहसीलदार के आवास बने। बीडीओ का आवास इनके बीच में आ गया। बताया गया कि नजीबाबाद में बीडीओ के आवास को एक नायब तहसीलदार को आवंटित करके उस पर ताला लगा दिया गया है। बीडीओ बेघर हो गए हैं। सीडीओ ने इस बारे में एसडीएम नजीबाबाद से फोन पर बात की है। सूत्रों के अनुसार बीडीओ इसको लेकर डीएम से भी मिले हैं।
जिले में बीडीओ का टोटा
बिजनौर। जिले में बीडीओ का टोटा बना है। ग्यारह ब्लॉक में मात्र तीन बीडीओ हैं। एक-एक बीडीओ पर दो-दो ब्लॉक के चार्ज हैं। नियमानुसार दो से अधिक ब्लॉक के चार्ज बीडीओ पर नहीं हो सकते हैं। अन्य ब्लॉक का कामकाज जिला स्तरीय अधिकारी देख रहे हैं। बीडीओ की कमी से कामकाज पर असर पड़ रहा है।