{"_id":"59c0129f4f1c1b8a688b5532","slug":"91505759903-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कक्षा नौ की छात्राओं को मिलेगी तीन हजार रूपए की आर्थिक सहायता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कक्षा नौ की छात्राओं को मिलेगी तीन हजार रूपए की आर्थिक सहायता
Updated Tue, 19 Sep 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। डीआईओएस राजेश कुमार ने जिले के सभी प्रधानाचार्यों को कक्षा नौ में अध्ययनरत छात्राओं को इंसेंटिव टू गर्ल्स योजना से जोड़ने के निर्देश दिए हैं। इस योजना के तहत छात्राओं को तीन हजार की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
डीआईओएस ने बताया कि जो छात्राएं कक्षा आठ पास है और कक्षा नौ में अध्ययनरत हैं, उन्हें इस योजना से जोड़ा जाना है। इन छात्राओं की आयु 31 मार्च 2017 को 16 वर्ष से कम होनी चाहिए। राजकीय माध्यमिक कॉलेजों, मान्यता प्राप्त कॉलेजों , सहायता प्राप्त कॉलेजों में अध्ययनरत छात्राओं को योजना से जोड़ा जाना है। उन्होंने बताया कि इसके लिए छात्राओं का प्रस्ताव नेशनल स्कालरशिप पोर्टल पर अलग अलग जाना है। ऑनलाइन आवेदन कर इसकी सूचना डीआईओएस कार्यालय को भी देनी होगी। ऑनलाइन आवेदन नहीं होने पर इसकी जिम्मेदारी कॉलेज की होगी। उन्होंने बताया कि आवेदन दो अगस्त तक किए जाने हैं। सूचना नहीं दिए जाने पर संबंधित प्रधानाचार्य के विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी।
मानव संपदा का डाटा करें ऑनलाइन
बिजनौर। बीएसए महेश चंद्र ने बताया कि जिन शिक्षकों का मानव संपदा के तहत डाटा अभी तक ऑनलाइन नहीं हुआ है। वह शीघ्र ही डाटा फीड करा दें। इसके लिए शिक्षक अपने अपने खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में संबंधित लिपिक से मिल कर कार्य को पूरा करें। कार्य पूरा नहीं करने वाले शिक्षकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले भी विकास क्षेत्र के बीईओ को मानव संपदा का कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए गए थे।