{"_id":"59bad5e34f1c1b2a688b4982","slug":"91505416675-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधान परिषद में गूंजेगा डीएवी के शिक्षकों का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधान परिषद में गूंजेगा डीएवी के शिक्षकों का मामला
Updated Fri, 15 Sep 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ चेतनारायण गुट की बैठक में प्रांतीय महामंत्री पूर्व विधायक राम बाबू शास्त्री ने कहा है कि डीएवी इंटर कॉलेज का मामला विधान परिषद में उठाया जाएगा।
डीएवी इंटर कॉलेज में आयोजित संघ की बैठक में प्रांतीय महामंत्री ने कहा कि डीएवी इंटर कॉलेज के शिक्षकों ने पूर्व प्रधानाचार्य से शिक्षकों का उत्पीड़न बंद करने को कहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों का उत्पीड़न कतई बरदाश्त नहीं किया जाएगा। इस मामले में संगठन चुप नहीं बैठेगा। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने यदि पूर्व प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो मामले को विधान परिषद में संघ से जुडे़ विधान परिषद सदस्यों द्वारा उठाया जाएगा। अन्य वक्ताओं ने विद्यालय प्रबंध समिति से प्रधानाचार्य डॉ. मनोज कुमार के दिशा निर्देशन में शिक्षा का अच्छा माहौल तैयार करने को कहा है। बैठक में डीएवी कॉलेज के शिक्षक भी मौजूद रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनिल चौहान व संचालन चंद्रभान गहलोत ने किया। दूसरी ओर, अटेवा के प्रांतीय संगठन मंत्री चंद्रहास ने डीएवी इंटर कॉलेज के मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है तथा शिक्षकों का उत्पीड़न बंद कराने को कहा है।